-
बॉलीवुड में एक्टर एक्ट्रेस के लिंक अप और ब्रेक अप की खबरें अक्सर आती ही रहती हैं। आज जो जिसके साथ नजर आएगा वह कल भी उसके साथ होगा या नहीं इस बारे में कहना काफी मुश्किल है। शायद इसी वजह से फिल्मी सितारे अपने रिश्तों को सबके सामने लाने से डरते हैं। वहीं निर्माता-निर्देशक करण जौहर को फिल्मी गलियारे की हर खबर होती है ऐसा माना जाता है। उनके शो कॉफी विद करण में एक्टर एक्ट्रेस ऐसे कई खुलासे करते नजर आते हैं जो पहले किसी के सामने नहीं आए। कई बार तो इस शो में फिल्मी कलाकार अपने लव-रिलेशन का इजहार भी कर चुके हैं। उनमें से कुछ सितारे तो आज भी एक दूसरे के साथ हैं लेकिन कुछ अब अलग हो चुके हैं और एक दूसरे के बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ सेलिब्रिटी जोड़ियों के बारे में जो टीवी पर अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद अब एक दूसरे से अलग हो चुकी है।
-
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के रिलेशन की भी खूब चर्चा रही। हालांकि दोनों ने खुले तौर पर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन समय-समय पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होती रही। ये जोड़ी करीब तीन साल तक एक दूसरे के साथ लव-रिलेशन में रहने के बाद पिछले साल एक दूसरे से अलग हो गई। ये अब एक दूसरे का जिक्र करना भी पसंद नहीं करते हैं।
-
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का रिलेशनशिप ने काफी चर्चा बटोरी। ये दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण के तीसरे सीजन के अलावा कई मौके पर साथ नजर आए। दोनों ने एक साथ कमीने, तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्म में काम किया। इन्होंने एक साथ एड फिल्म में भी काम किया। वहीं खबरें दोनों के लिव-इन में रहने की भी थी लेकिन बात शादी तक जाती इससे पहले दोनों अलग हो गए।
-
एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल और दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में एक साथ एंट्री ली। दोनों के रिलेशन की चर्चा खूब रही लेकिन कुछ समय बाद ये एक दूसरे से अलग हो गए। जहां रणवीर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में हैं वहीं अनुष्का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में हैं।
-
बॉलीवुड में करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिलेशन काफी चर्चा में रहा। दोनों ने बिग स्क्रीन के साथ-साथ स्मॉल स्क्रीन पर भी शिरकत की थी। ये दोनों टीवी शो कॉफी विद करण के दूसरे सीजन में एक साथ नजर आए थे। लेकिन बाद में दोनों के अलग होने की खबर आई। इसके बाद करीना ने सैफ अली खान से और शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली।
-
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे। इस जोड़ी ने फिल्म जिस्म में एक साथ काम किया था। ये दोनों टीवी पर एक साथ कई मौके पर नजर आए। जॉन और बिपाशा करण जौहर के शो कॉफी विद करण के दूसरे सीजन में एक साथ पहुंचे थे। जहां इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। लेकिन कुछ समय बाद बिपाशा और जॉन एक दूसरे से अलग हो गए।
-
एक्टर ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण का हिस्सा बने। दोनों ने शो के अपने रिश्ते के बारे में काफी बात की। लेकिन 14 साल की इस शादी का अंत डिवॉर्स के साथ हुआ।
-
हिट फिल्म 'आशिकी 2' की जोड़ी एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण के चौथे सीजन में नजर आई थी। इस जोड़ी ने शो के दौरान अपने रिलेशन पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा अक्सर होती रही है। ये दोनों इस साल की शुरुआत में फिल्म ओके जानू में भी नजर आ चुके हैं। दोनों अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
