-
21 साल की उम्र में ऐश ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त भी उनकी खूबसूरती को देख उनकी दोस्त सुष्मिता सेन अपना नाम 1994 की मिस इंडिया से वापस ले रही थीं, लेकिन अपनी मां के कहने पर वह ऐश संग प्रतियोगिता में उतरी थीं। हालांकि, सुष्मिता सेन मिस इंडिया यूनिवर्स बनी और ऐश्वर्या सेकेंड रनरअप होकर मिस इंडिया वर्ल्ड बनी थीं।
-
मिस वर्ल्ड बनने के समय भले ही ऐश की खूबसूरती बेमिसाल थी, लेकिन जैसे-जैसे ऐश की उम्र बढ़ी उनकी खूबसूरती में और निखार आता गया।
-
प्रेग्नेंसी के समय भी ऐश की खूबसूरती में कोई फर्क नहीं आया था।
-
साल 2007 में ऐश ने अभिषेक बच्चन से शादी की थी और 2011 में आराध्या की मां बनी थीं।
-
मॉडलिंग के दिनों की ऐश की तस्वीरें देखकर भी कहा जा सकता है कि ऐश दिनोंदिन ज्यादा सुंदर होती गई थीं।
-
मिस वर्ल्ड बनने के बाद ही ऐश बॉलीवुड में आई थीं, लेकिन शुरुआती दिनों में उनकी एक्टिंग बहुत गौर नहीं की गई, लेकिन समय के साथ उनकी एक्टिंग स्किल भी बढ़ती गई थी।
-
मॉडलिंग से रेड कारपेट तक का सफर ऐश ने किया और हर साल रेड कारपेट पर वह कुछ अलग ही अंदाज में नजर आती हैं।
-
प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या का वेट बढ़ गया था, बावजूद इसके वह रेड कारपेट पर नजर आई थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। Photos: Social Media