-
यूं तो बॉलीवुड में इन दिनों आमिर खान की फिल्म 'पीके' ने सबको अपना दिवाना बना दिया है। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसने 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। लेकिन 'पीके' को भी टक्कड़ दे दी है किसी ने।
-
जी हां यह टक्कड़ दी है "हाइवे गर्ल' आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म '2 स्टेट्स' ने।
-
आपको बता दें कि सबसे बड़े अवार्ड फंक्शन 60वें फिल्मफेयर अवार्ड में आलिया-अर्जुन की फिल्म '2 स्टेट्स' सात नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे है।
-
वहीं दूसरे स्थान पर कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'क्वीन' है।
-
फिल्म 'क्वीन' को पांच नॉमिनेशन दिए गए हैं।
-
इस दौड़ में साल 2014 की सबसे बड़ी हिट 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पीके' और 'किक' पीछे रह गई है।
-
'2 स्टेट्स' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संगीत व सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक सहित कई श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है।
