-
Aaragan
यह तमिल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म एक जोड़े की कहानी है, जो नए शहर में संघर्षों का सामना करते हैं। इसे 3 जनवरी 2025 से Aha Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है। -
All We Imagine as Light
यह मलयालम फिल्म दो नर्सों के जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधारित है, जिसमें प्यार और रिश्तों की समस्याओं को दर्शाया गया है। यह 3 जनवरी 2025 से Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम हो रही है। -
Avicii: I’m Tim
यह डॉक्यूमेंट्री स्वीडिश डीजे अवीसी की जीवन यात्रा और उनके संघर्षों के बारे में है। 31 दिसंबर 2024 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। -
Bandidos S2
यह मेक्सिकन हाइस्ट ड्रामा सीरीज का दूसरा सीज़न है, जिसमें लिली के अतीत से जुड़ी मुश्किलें और उसके गैंग की वर्तमान जिंदगी पर असर डालती हैं। यह सीरीज 3 जनवरी 2025 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। -
Cunk on Life
‘Cunk on Earth’ के बाद फिलोमेना कंक एक और मॉक्यूमेंट्री सीरीज लेकर आई हैं। इस बार कंक ब्रह्मांड की शुरुआत से लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। यह सीरीज 2 जनवरी 2024 को Netflix पर रिलीज हुई है। -
Don’t Die: The Man Who Wants to Live Forever
यह डॉक्यूमेंट्री ब्रायन जॉनसन की जीवन यात्रा को दर्शाती है, जो उम्र बढ़ने को चुनौती देने के लिए अपनी पूरी संपत्ति दांव पर लगाता है। यह 1 जनवरी 2025 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। -
Gunaah (Season 2)
गुनाह सीरीज के दूसरे सीज़ में शिवा के टूटे हुए दिल के साथ एक नई पहचान के तहत बदला लेने की कहानी है। यह सीरीज 3 जून 2024 से Disney+ Hotstar पर शुरू होगी। -
Jolly O Gymkhana
यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जो दोस्तों के एक समूह की कहानी है, जिनकी ज़िंदगी में हास्यपूर्ण घटनाएं घटती हैं। इसे 30 दिसंबर 2024 से Aha Video पर देखा जा सकता है।
(यह भी पढ़ें: Action Thriller के हैं शौकीन तो Netflix की ये वेब सीरीज करेगी आपका मनोरंजन, सभी Money Heist से भी है ज्यादा दमदार) -
Katha Kamamishu
यह एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें एक छोटे शहर के परिवार की कहानी है, जहां एक छोटी सी समस्या उनके रिश्तों को प्रभावित करती है। 2 जनवरी 2025 से Aha Video पर स्ट्रीम हो रही है। -
Lockerbie: A Search for Truth
यह ब्रिटिश ड्रामा सीरीज 2021 में प्रकाशित पुस्तक ‘The Lockerbie Bombing: A Father’s Search for Justice’ पर आधारित है, जिसमें कोलिन फर्थ ने जिम स्वायर का किरदार निभाया है। इस सीरीज में स्वायर अपनी बेटी की मौत के बाद न्याय की तलाश में निकलते हैं। यह 3 जनवरी 2025 से JioCinema Premium पर स्ट्रीम हो रही है। -
Love Reddy
यह तेलुगु फिल्म नरेश रेड्डी के जीवन की कहानी है, जो अपने प्रेम जीवन में उलझे होते हैं। इसे 3 जनवरी 2025 से Aha Video पर देखा जा सकता है। -
Missing You
यह सीरीज हरलन कोबेन की किताब से प्रेरित है, जिसमें एक युवक अपनी गायब हुई मां की तलाश करता है। सीरीज को 1 जनवरी 2025 को Netflix पर रिलीज किया गया है। -
Reunion
यह एक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है, जो हाई स्कूल की 20 साल की पुनर्मिलन के बाद एक छात्र की हत्या पर आधारित है। 1 जनवरी 2025 से इसे Netflix पर देखा जा सकता है। -
Selling the City
यह एक रियलिटी सीरीज है, जिसमें न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट एजेंट्स मिलियन-डॉलर डील्स करते हैं और अपने जीवन में ड्रामा भी पैदा करते हैं। इसे 3 जनवरी 2024 से Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है। -
The Rig (Season 2)
‘The Rig’ की यह सुपरनेचुरल थ्रिलर सीरीज समुद्र के बीच एक तेल रिग पर घटी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज के दूसरे सीजन में, एक वैज्ञानिक यह खोजता है कि क्या समुद्र से एक प्राचीन परजीवी मुक्त हो गया है। इसे 2 जनवरी 2025 से स्ट्रीम किया जा सकता है। -
Umjolo: My Beginning, My End!
यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज एक लड़की की यात्रा के बारे में है, जो अपने परिवार और स्वतंत्रता के बीच चयन करती है। इसे 3 जनवरी 2025 से Netflix पर देखा जा सकता है। -
When The Stars Gossip
यह साउथ कोरियन सीरीज एक अंतरिक्ष यात्री और एक अंतरिक्ष पर्यटक के बीच मिलने और उनके जीवन में घटी घटनाओं के बारे में है। इसे 4 जनवरी 2025 से Netflix पर देखा जा सकेगा।
(यह भी पढ़ें: Money Heist जैसा रोमांस और सस्पेंस का मजा देंगी ये 10 वेब सीरीज, देखें लिस्ट)