-
Prisoners (2013)
यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें दो बच्चों का अपहरण हो जाता है और उनके पिता खुद ही अपराधी का पता लगाने की कोशिश करते हैं। फिल्म का अंत बेहद चौंकाने वाला होता है, जो दर्शकों को पूरी तरह से झकझोर देता है। इसे Amazon Prime पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Shutter Island (2010)
यह फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें एक अमेरिकी डिप्टी मार्शल शटर आइलैंड पर एक मानसिक अस्पताल में गायब मरीज की जांच करने जाता है। फिल्म के अंत में जो ट्विस्ट आता है, वह दर्शकों को पूरी तरह से चकित कर देता है। इसे Amazon Prime पर स्ट्रीम किया जा सकता है। (Still From Film) -
The Uninvited (2009)
यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें एक युवती अपनी मां की मृत्यु के बाद घर लौटती है और वहां कुछ रहस्यमयी घटनाएं घटने लगती हैं। फिल्म के अंत में जो बड़ा ट्विस्ट आता है, वह दर्शकों को पूरी फिल्म के दौरान छिपे रहस्यों से परिचित कराता है। इसे Amazon Prime पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
The Village (2004)
‘द विलेज’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक गांव की कहानी है, जहां लोग डर के कारण जंगल से बाहर नहीं निकलते। फिल्म का अंत दर्शकों को पूरी तरह से चौंका देता है, जब पता चलता है कि इस डर के पीछे कुछ और ही कारण था। यह फिल्म Amazon Prime पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Oldboy (2003)
यह साउथ कोरिया एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक व्यक्ति 15 साल तक बंदी बनाकर रखा जाता है और फिर उसे स्वतंत्र कर दिया जाता है। फिल्म के अंत में जो ट्विस्ट आता है, वह बेहद चौंकाने वाला होता है और यह कहानी को एक अलग ही दिशा में मोड़ देता है। इसे Amazon Prime पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
The Others (2001)
यह एक गॉथिक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर है, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चे एक पुराने महल में कुछ अजीब घटनाओं का सामना करते हैं। फिल्म का अंत एक बड़ा और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आता है, जो पूरी फिल्म को नए सिरे से डिफाइन करता है। इसे Amazon Prime पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Vanilla Sky (2001)
यह फिल्म एक साइंस फिक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक व्यक्ति कार दुर्घटना के बाद अपनी रियलिटी को लेकर सवाल उठाने लगता है। फिल्म के अंत में जो ट्विस्ट आता है, वह दर्शकों को पूरी तरह से हैरान कर देता है और उनकी सोच बदल देता है। इसे Amazon Prime पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Fight Club (1999)
यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर का बेहतरीन मिक्सचर है। इसमें एक व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से तंग आकर एक फाइट क्लब शुरू करता है। फिल्म का अंत उस ट्विस्ट के साथ आता है, जो न केवल फिल्म के कहानी को पलट देता है, बल्कि दर्शकों को एक गहरी सोच में भी डाल देता है। इसे JioCinema पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
The Sixth Sense (1999)
यह फिल्म एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक बच्चा दावा करता है कि वह मृत लोगों को देख सकता है और उनसे बात कर सकता है। फिल्म का अंत बेहद चौंकाने वाला होता है, जो दर्शकों को पूरी तरह से चौंका देता है। इस फिल्म के टिविस्ट ने इसे एक क्लासिक बना दिया है। इसे Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: अगर आप थ्रिलर के दीवाने हैं, तो ये 9 मलयालम फिल्में कराएंगी खौफनाक सफर, साथ ही मिलेगा सस्पेंस का तड़का)