
बॉलीवुड में वैसे तो कई लव कपल्स का रोमांस फिल्मों के अलावा सरेआम देखने को मिलता है। लेकिन आज आपको उन कपल्स के बारे में बता रहे हैं जिनका रोमांस फिल्मी सेट से लेकर रियल लाइफ में मैरिज तक पहुंचा। बॉलीबुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक फिल्मफेयर शूट पर मिले थे। लेकिन उनके बीच नजदीकियां फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के सेट पर आईं। अक्षय ट्विंकल खन्ना से बेहद प्यार करते थे, लिहाजा उन्होंने सीधा पूछा कि क्या वे उनसे शादी करेंगी। उस दौरान ट्विंकल ने अक्षय से कहा था कि अगर उनकी फिल्म 'मेला' फ्लॉप हो गई तो वे उनसे शादी कर लेंगी। भाग्य से ऐसा ही हुआ और फ्लॉप फिल्म के बाद उन्होंने अक्षय से शादी कर ली। ट्विंकल की शादी अक्षय कुमार से 17 जनवरी, 2001 को हुई थी। खबरों के मुताबिक, जल्दबाजी में हुई यह शादी राजेश खन्ना के करीबी दोस्त के टेरेस में आयोजित हुई थी। -
अभिषेक- ऐश्वर्या भी बॉलीवुड का बेस्ट कपल्स में एक कपल माना जाता है। वैसे तो दोनों ने Umrao Jaan, Guru और Dhoom 2 कई फिल्म एक साथ की हैं। लेकिन बंटी और बबली फिल्म के कजररे सेट से दोनों ज्यादा नजदीक आए। बताया ये भी जाता है कि विवेक ओबेरॉय से ब्रेकअप के बाद 2006 में फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हुआ और इस बारे में उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन को बताया। पिता के कहने पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को 2007 में फिल्म के प्रीमियर के दौरान प्रपोज किया। अभिषेक के इस प्रपोजल को स्वीकार करते हुए ऐश्वर्या ने उसी साल अभिषेक से शादी करने का फैसला किया। दोनों की एक बेटी है अराध्या।

सोहा अली खान और कुणाल खेमु जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात 2009 में कॉमेडी फिल्म ढूड़ते रह जाओगे के सेट पर हुई थी। उस दौरान उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इन फ्यूचर वे कभी एक-दूसरे के इतने करीब आएंगे। लेकिन दोनों के प्यार ने उन्हें शादी के बंधन तक पहुंचाया। ये दोनों एक बॉलीवुड के क्यूटेस्ट सेलिब्रिटी कपल्स में से आते हैं। 
बिपाशा बसु वैसे तो करण से पहले जॉन अब्राहम और डिनो मोरिया को डेट कर चुकी हैं। वहीं करण भी दो मैरिज पहले कर चुके हैं। लेकिन फिल्म एलोन के सेट पर दोनों के बीच काफी इंटीमेट सीन्स हुए। इसी दौरान दोनों एक दूसरे काफी नजदीक आ गए। फिलहाल दोनों अपने प्यार को हर किसी के सामने हर जगह परवान चढ़ाते दिखते हैं। दोनों फिटनेस फ्रीक है और जिम हो या फिल्मी सेट हर जगह एक साथ काफी टाइम स्पेंट करते हैं। दोनों अपने वर्कआउट से फैंस को इंसपायरिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ये कपल बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल है। -
करीना और सैफ अली खान अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। दोनों की मुलाकात भी लदाख फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय करीना और सैफ एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे। टशन से पहले ही करीना का शाहिद से ब्रेकअप हुआ था, लिहाजा वे सिंगल थीं। टशन की शूटिंग के दौरान जब करीना ने सैफ को होटल के स्मीमिंग पूल के बाहर देखा तो वे उनकी हॉटनेस की कायल हो गई। उसी दौरान उन्होंने अपनी फ्रेंड से कहा.. Oh My God…He is So Hot…फिलहाल करीना को सैफीना कहा जाता है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। बताया जाता है सैफ ने करीना को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन से चार बार शादी के लिए प्रपोज किया था, तब उन्होंने हामी भरी थी। दोनों का एक बेटा है तैमूर खान।

हेमा मालिनी और धर्मेंद की लव स्टोरी भी एक फिल्मी सेट पर शुरु हुई थी। दोनों तुम हंसी मैं जवान के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में दोनों ने शादी की। दोनों ने एक साथ 42 फिल्में की हैं। दोनों की दो बेटियां हैं और ईशा और अहान। दोनों की शादी हो चुकी है। -
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की मुलाकात वैसे तो पुने फिल्म इंस्टीट्यूट में हुई थी, लेकिन फिल्म गुड्डी के सेट पर फॉर्मल इंट्रोडक्शन हुआ। जया अमिताभ को इसलिए भी पसंद करती थीं क्योंकि उनके पिता हरिवंशराय बच्चन थे।
-
1995 में हलचल के सेट पर अजय देवगन और काजोल की मुलाकात हुई। चार साल तक डेट करने के बाद 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी न्यासा और बेटा युग।
-
70 के दशक में ऋषि कपूर और नीतू कपूर जहरीला इंसान की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से मिले। दोनों को खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे, हम दोनों में फिर साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद वे रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट करने लगे। नीतू सिंह 14 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं। 21 साल की उम्र नें उन्होंने ऋषि से शादी की। रणवीर कूपर इनके बेटे हैं।

बॉलीवुड का मोस्ट एडोरेबल कपल है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का। ये दोनों एक दूसरे के लिए बराबर से अट्रैक्टिव थे। दोनों 2002 में अपनी पहली डेब्यू फिल्म तुझे मेरी कसम पर मिले और दोनों के बीच नजदीकियां आने लगीं। जेनेलिया ने रितेश में एक चीफ मिनिस्टर के बेटे होते हुए भी डाउन-टू- अर्थ वाला नेचर परखा। जेनेलिया ने देखा कि रितेश के अंदर कोई भी एटीट्यूड नहीं है। दोनों से एक दूसरे को पूरे 10 साल तक डेट किया। बाद में 12 फरवरी 2012 को दोनों ने शादी रचा ली। फिलहाल दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।