-
यूपी में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) की शपथ लेने वाले हैं। इस चुनाव में बीजेपी (BJP) को फिर से बहुमत मिला है। इस यूपी विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को पराजय का सामना करना पड़ा है। इनमें से कुछ को महिला नेताओं से पराजय मिली। आइए जानते हैं नाम:
-
केशव प्रसाद मौर्य यूपी के डिप्टी सीएम थे। यूपी बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट पर पल्लवी पटेल के हाथों पराजित होना पड़ा।
-
पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। पल्लवी पटेल पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और के पी मौर्य जैसे दिग्गज को पराजित कर दिया।
-
भाजपा नेता केतकी सिंह ने बलिया में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से रामगोविंद चौधरी को हराया है। समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी नेता विपक्ष थे। चौधरी 8 बार से विधायक थे। केतकी सिंह ने उनके विजय रथ को रोक दिया है।
-
सपा की महाराजी प्रजापति पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ीं और बीजेपी के कद्दावर नेता संजय सिंह को पटखनी दे डाली। संजय सिंह अमेठी राजपरिवार के राजा है। अमेठी से ही उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
-
ऊषा मौर्य ने इस बार हुसैनगंज सीट से खाद्य व रसद मंत्री रणवेंद्र सिंह धुन्नी के पराजित किया है।
-
बेबी रानी मौर्य का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर तय माना जा रहा है। हालांकि अभी इसपर मुहर नहीं लगी है। बेबी रानी ने इस चुनाव में आगरा ग्रामीण सीट से प्रभा किरण केसरी को पराजित किय़ा है।
