-
Jaya Kishori Ji New Video Bhajan Speech: साध्वी जया किशोरी सोशल मीडिया में भी काफी सक्रीय हैं। आए दिन वह अपनी वीडियोज अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके मोटिवेशनल वीडियोज काफी वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें जया किशोरी लोगों को बता रही हैं कि डर से भागना नहीं चाहिए..उसका सामना करना चाहिए।
-
जया किशोरी अपने इस वायरल वीडियो में बता रही हैं कि आप डर से जितना भागेंगे वो आप पर उतना ही हावी होता जाएगा।
-
जया किशोरी ने अपनी बात समझाने के लिए कृष्ण और बलराम की एक कहानी भी सुनाई है।
-
वीडियो में जया बताती हैं कि एक बार रात में कृष्ण जंगल में सो रहे थे और बलराम वहां पहरा दे रहे थे। तभी एक राक्षस आया और बलराम डर गए। बलराम जितना डर रहे थे उनका आकार छोटा और साथ ही राक्षस का आकार बड़ा होता जा रहा था। अंत में बलराम मूर्छित होकर गिर पड़े।
-
जया किशोरी ने आगे बताया कि बलराम की आवाज सुन कृष्ण जगे औऱ वह पहरा देने लगे तो फिर से राक्षस दिखा। कृष्ण राक्षस को देखकर बिल्कुल भी नहीं डरे और उसके सामने डटकर खड़े हो गए। ऐसे में राक्षस छोटा होता चला गया और कृष्ण बड़े। अंत में राक्षस गायब हो गया।
-
इस कहानी से जया किशोरी ने लोगों को समझाया कि हम अकसर अपने भय और अपनी परेशानियों से भागते रहते हैं जिसका नतीजा ये होता है कि वह हम पर हावी हो जाता है।
-
बकौल जया किशोरी हमें डर को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। इसके लिए हमें उसका डटकर सामना करना होगा।
-
All Photos: Jaya Kishori Instagram
