प्रेमी का किसी और के साथ शादी करना एक महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवक की हत्या कर उसका गुप्तांग मजदूरों को दावत में परोस दिया। यहीं नहीं उसने प्रेमी के बॉडी पार्ट्स कुत्तों को खिला दिए। वारदात UAE संयुक्त अरब अमीरात में हुई।

एक 30 वर्षीय मोरक्कन महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने प्रेमी के गुप्तांग से जो डिश तैयार की उसका नाम machboos है। अरब देशों में यह खासी पसंद की जाती है। इसे बहरीन की नेशनल डिश भी कहा जाता है। भारतीय लहजे में इसे बिरयानी कहा जा सकता है। जिसमें बहुत सारे चावल और मीट (खास तौर पर चिकन) का इस्तेमाल होता है।

बताया जाता है कि डिश बनाने के बाद महिला ने इसे अपने घर के पास मौजूद उन पाकिस्तानी मजदूरों को परोस दिया, जो एक बिल्डिंग साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने भी यह जाने बगैर डिश का लुत्फ उठाया कि उसमें चिकन के बजाए किसी मानव के शरीर का अंग मिला हुआ था। प्रेमी युगल सात साल से एक साथ रह रहा था।

प्रेमी मोरक्को की महिला से उम्र में लगभग 10 साल छोटा था। रिश्ते को खत्म करने की पहल प्रेमी की तरफ से हुई। उसने जब महिला को बताया कि वह मोरक्को में किसी और से शादी करने जा रहा है तो महिला के गुस्से का परवान नहीं रहा। उसने आनन-फानन में युवक की हत्या कर दी। कोर्ट रिपोर्ट का कहना है कि महिला ने युवक के शरीर के हिस्सों को कुत्तों को खिला दिया। कुत्ते युवक की हड्डी भी चट कर गए।

कोर्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि युवक के शरीर को इतनी एहतियात से ठिकाने लगाया गया कि उसके भाई को भी वारदात का पता नहीं लग का। बताया जाता है कि भाई युवक को तलाश करते-करते महिला के घर तक पहुंच गया था। उसे अपने भाई की मौत की खबर तब लगी जब उसका एक दांत उसे blender (मिक्सर) में मिला।

उसे तब लगा कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं है। उसे शक हुआ कि हो न हो महिला ही उसके भाई की हत्या के लिए जिम्मेदार है। उसने पुलिस को इसकी खबर दी। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मान लिया कि युवक की हत्या उसने ही की थी। पुलिस के तब छक्के छूट गए जब महिला ने बताया कि उसने लाश को किस तरह से ठिकाने लगा। फिलहाल कोर्ट ने उसकी मनोवैज्ञानिक जांच कराने का आदेश पुलिस को दिया है।