आपने हाथी को देखकर लोगों को भागते बहुत देखा या सुना होगा, पर अब जमाना शायद बदल गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक अच्छा खासा बड़ा हाथी एक छोटी सी लड़की के डराने पर वहां से भाग जाता है। 23 सेकेंड के इस वीडियो को श्रीलंका का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक तरफ से एक हाथी चलकर आ रहा होता है। तभी वहां पर एक लड़की आकर उसके सामने खड़ी हो जाती है। लड़की हाथी को रुकने के लिए कहती है। इतना सुनकर हाथी डरकर झाड़ियों में छिप जाता है। इस वीडियो को 2 लाख के करीब लोग देख चुके हैं।

देखिए वीडियो:

सोर्स-youtube