Reliance JioFibre Broadband Price List: रिलायंस जियो फाइबर गुरूवार 5 सितंबर को कमर्शियल तौर पर लॉन्च हो गया। जिया फाइबर की ब्रॉडबैंड सेवा भारत के 1600 शहरों में मिलेगी। इसके अलावा सर्विस में वीडियो कॉलिंग, फ्री वॉयस कॉल और फ्री डेटा जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको अगर 1 GBPS की स्पीड चाहिए तो आपको कितने पैसे चुकाने होंगे। हम बता रहें हैं आपको रेट लिस्ट कि आपको कितने पैसे चुकाने पर किस स्पीड की इंटरनेट सेवा मिलेगी और क्या क्या सुविधाएं मिलेगी। जियो फाइबर ने अलग-अलग प्लान्स में रेट लिस्ट को विभाजित किया है।

अगर आप Bronze प्लान लेते हैं तो आपको प्रति महीना Rs 699 देने होंगे। इसमें आपको 100GB + 50GB डाटा 100Mbps की स्पीड पर मिलेगा। इसमें Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, Silver प्लान का दाम Rs 849 प्रति महीने है जिसमें आपको 200GB + 200GB डाटा 100Mbps की स्पीड पर मिलेगा Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग जैसी सुविधा इस प्लान में भी शामिल है। अगर आप इससे ज्यादा बेहतर सुविधा चाहते हैं तो आप Gold प्लान भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको Rs 1299 हर महीने चुकाने होंगे जिसमें आपको प्रति महीने 500GB + 250GB डाटा 250Mbps की स्पीड पर मिलेगा। Diamond प्लान लेने के लिए आपको Rs 2499 प्रति महीने देने होंगे जिसमें आपको 1250GB + 250GB डाटा 500Mbps की स्पीड पर मिलेगा।Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग, डिवाइस सिक्योरिटी और प्रीमियम कंटेंट और VR एक्सपीरियंस जैसी सुविधा भी इस पैक में शामिल है।

Platinum प्लान लेने पर आपको Rs 3,999 प्रति महीने में 2500GB डाटा 1Gbps की स्पीड पर मिलेगा। इसमें Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग जैसी अन्य चीजें भी शामिल है। Titanium प्लान के लिए आपको Rs 8,499 प्रति महीने चुकाना होगा। इस प्लान में 1Gbps की स्पीड मिलेगी। इसमें 5000GB डाटा दिया जाएगा।