सर्च इंजन गूगल शुक्रवार (6 मई) को न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड (फादर ऑफ साइकोएनालायसिस) का 160वां जन्मदिन अपने अंदाज में मना रहा है। गूगल ने सिगमंड का डूडल बनाया है जो उसके होमपेज पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि साइकोएनालायसिस वह तरीका है जिसमें डॉक्टर, मनोरोगी से बातचीत कर उसकी मानसिक समस्या को ठीक करने का प्रयास करते है। सिगमंड 20वीं सदी के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट थे। उनका जन्म 5 मई 1856 को तत्कालीन ऑस्ट्रियन एंपायर में हुआ था।
Read Also: Google दे रहा चेतावनी- आंशिक रूप से खतरनाक है Google.com
सिगमंड ने मनोरोग ठीक करने के एकदम नए तरीके ढूंढे। 1899 में छपी उनकी किताब ‘द इंटरप्रटेशन ऑफ ड्रीम्स’ में उन्होंने सपनों से संबंधित विज्ञान का जिक्र किया। फ्रायड ने बताया कि सपने अधूरे और विकृत विचारों को पूरा करने के बारे में होते हैं। डूडल बनाने वाले केल्विन लॉह्लिन ने एक आइसबर्ग बनाया है, और उसके पास ही फ्रायड का चेहरा बनाया है जो कि आकाश की ओर है।
Read Also: Google ने अपडेट किया कीबोर्ड, नए फीचर्स बनाएंगे टाइपिंग को आसान