बिग बॉस के 27 अक्टूबर के एपीसोड में काफी कुछ धमाल देखने और सुनने को मिलता है। एपीसोड की शुरुआत सेलिब्रिटी और इंडिया वालों के बेड बदलने से होती है। क्योंकि अब इंडिया वाले मालिक बन जाते हैं और सेलिब्रिटी सेवक बन जाते हैं। ऐसे में सेलिब्रिटी को नॉन सेलेब के बेड पर जाना होता है। जहां पर वीजे बानी को कुछ टिशु पेपर मिलते हैं, उन्हें देख वो इंडिया वालों को गंदा बोलती हैं। बानी बोलती हैं छी कितने गंदे लोग। ये बात सुनकर गूगल में वर्कर रह चुकीं नितिभा को काफी चुभती है, क्योंकि बेड पर रखे हुए टिशु उन्हीं के होते हैं। लिहाजा बानी के छी गंदे लोग बोलने पर वे नितिभा उनसे बहस करने लगती हैं। दोनों की बहस होने लगती हैं। नितिभा बोलती हैं कि कोई उन्हें गंदा कैसे बोल सकता है। वहीं बानी कहती हैं मुझे कुछ गंदा लगता है तो मैं गंदा बोल सकती हूं।

इस बहस के बाद एक दिलचस्प मोड़ आता है जब मनु इंडिया वालों को अपने बुरे वक्त की लंबी स्टोरी सुनाते हैं। मनु बताते हैं कि एक दौर था जब उनके पिता गुजर गए थे, तब उन्हें पाई-पाई के लिए तरसना पड़ता था। बाद में जयपुर जाते हैं और वहां एक नौकरी करते हैं।

इसके बाद में खूब पैसा कमाते हैं।

मनु की कहानी के बाद बिग बॉस सभी को बुलाते हैं और इंडिया वालों और सेलिब्रिटी को अपनी-अपनी टीम में से किसी एक के वीक परफोर्मेंस के बारे में पूछते हैं।

इसके बाद इंडिया वाले जहां अपनी टीम में से फिर से स्वामी जी का नाम लेते हैं तो वहीं सेलिब्रिटी मोनालिसा को जेल का रास्ता दिखाते हैं। मनु स्वामी जी कहते हैं जितने बार भी जेल की जाने की बारी आएगी आपको ही जाना पड़ेगा।

दरअसल, दोनों टीमों का मानना है कि यही दोनों सदस्य टीम में ज्यादा लड़ाई करते हैं। इसके बाद स्वामी जी अपनी टीम से बहस करते हैं और मोनालिसा अपनी टीम वालों से। मोनालिसा तो काफी रोना-धोना भी करती हैं। लेकिन अंत में बिग बॉस मोना और स्वामी को फिर से जेल की सलाखों के पीछे डालने का ऑर्डर देते हैं।

स्वामी जी मनु को कहते हैं कि आम आदमी बेइमान..

इसके बाद बिग बॉस नवीन को कहते हैं कि वो अपने टीम वालों से बात कर उन दो सदस्यों का नाम बताएं, जिसका प्रदर्शन अब तक सबसे अच्छा रहा है। दोनों में इम्युनिटी पाने के लिए मुकाबला होगा और विजेता अगली नॉमिनेशन से सेफ रहेगा। इस दौरान लोकेश बाकी सबको भी टास्क देने के लिए कहती हैं लेकिन अंत में ये टास्क उन्हें करना पड़ता है। इंडियावाले आपस में तय करके नवीन और लोकेश का नाम चुनते हैं। इस खेल में बिग बॉस सभी घरवालों को उनके नाम का ट्रे देते हैं। घरवालों को अपनी-अपनी मर्जी से अपने ट्रे दोनों में से किसी एक को देने होते हैं। खेल शुरू होता है और घर के ज्यादातर लोग अपना ट्रे लोकेश को देते हैं और नवीन को बहुत ही कम ब्लॉक्स मिलते हैं।

गेम में दोनों मेंबर्स को अपने ब्लॉक्स सीधे लाइन में खड़े करने होते हैं। इस गेम में जिसके ज्यादातर ब्लॉक्स खड़े होंगे वही गेम का विनर होगा। गेम में लोकेश को ज्यादा जबकि नवीन को काफी ब्लॉक्स मिलते है। इसलिए नवीन लोकेश के साथ चीटिंग करता है। वो लोकेश को ब्लॉग को पहले गिरा देता है फिर चोरी भी कर लेता है। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। लोकेश नवीन से कहती हैं ये मजाक था ये बेबकूपी थी।