संत आसाराम बापू जिनपर अपने आश्रम में 16 साल की एक किशोरी के यौन शोषण का आरोप है। उन्हें न्याय दिलाने की मांग सोशल मीडिया पर लगातार उठती रहती है। आसाराम के समर्थक बार-बार लोगों के सामने उनकी ‘बेगुनाही’ के कुछ नए तथ्य पेश करते हैं। वहीं, आसाराम जो कि 2013 से जेल में हैं उन्हें राजस्थान के जोधपुर कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। इसी बीच उनपर 2008 में अपने आश्रम के पास दो बच्चों की रहस्यमयी मौत के सिलसिले में अपने खिलाफ गवाही देने वाले गवाह को मरवाने की साजिश रचने का आरोप लगा। इसके बाद बलात्कार मामले में भी उनपर गवाहों की हत्या करवाने का आरोप लगा था। तब एक शूटर भी पकड़ा गया था। उसने कबूला था कि आसाराम के कहने पर उसने केस से जुड़े तीन अहम गवाहों को मारा था। इसके अलावा आसाराम पर 2,300 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति रखने का भी आरोप लगा। ट्विटर पर लगभग रोज आसाराम की रिहाई की मांग करते हुए ट्वीट टॉप ट्रेंड में आ जाते हैं। कई लोगों का कहना है कि आसाराम के ट्रस्ट ने कुछ लोगों को सैलरी पर रखा हुआ है। ये लोग ही पूरा दिन आसाराम के लिए ट्वीट करते रहते हैं।
शुक्रवार (5 अगस्त) की सुबह से भी ट्विटर पर #बापूजी_को_न्याय_मिले ट्रेंड कर रहा है। इस पर फिर से नए-नए तथ्य देकर आसाराम को सही ठहराया गया है। इस बार आसाराम के समर्थन में उनके वकील और बीजेपी से राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया का बयान ट्वीट किया जा रहा है। इसके अलावा एक निजी टीवी चैनल के मालिक को भी आसाराम के समर्थन में दिखाया गया है। देखिए कैसे-कैसे ट्वीट आ रहे हैं-
Read Also: आसाराम से जुड़ी सारी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Renowned Jurist @Swamy39 reveals no rape, bogus case #Bapuji is INNOCENT @PMOIndia listen now #बापूजी_को_न्याय_मिले pic.twitter.com/oRMXtHuYv1
— AshramHaridwar (@AshramHaridwar) August 5, 2016
Suresh Chavhanke- Asaram Bapu Ji is INNOCENT. We must support truth! #बापूजी_को_न्याय_मिले pic.twitter.com/hGWYhBSS9k@SudarshanNewsTV @aaja
— Ashram Jodhpur (@AshramJodhpur) August 5, 2016
Praveen Togadia-It has become tradition in India 2 defame innocent Asaram Bapu Ji #बापूजी_को_न्याय_मिले pic.twitter.com/1ZutavWhwE
— उदय नारायण (@UkNarayan77) August 5, 2016
In Asaram Bapu Ji's case, as per medical report, assault or rape was NOT done #बापूजी_को_न्याय_मिले pic.twitter.com/iu51s3prJ1
— ṆḭḲḧḭḶ ḲḀSḧYḀP? (@Nikhilk239) August 5, 2016
Girl told her friend- My parents forced me to put fake blame on Asaram Bapu Ji #बापूजी_को_न्याय_मिले https://t.co/SA2AC9TQCT
— ਵਾਹਿਗੁਰੂ ? (@Bhavna22) August 5, 2016
https://youtu.be/CB5A-I3VSFE