हरियाणा के गुड़गांव के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय एक महिला पिंकी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन की गैलरी में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। उसने चाकू से पीड़िता पिंकी पर कथित तौर पर 8 बार वार किया था। पिंकी के पति पूर्वोत्तर के हैं। घटना के तुरंत बाद मेट्रो के प्रवेश द्वार पर मौजूद सीआईएसएफ के कर्मी और मेट्रो के अन्य कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिंकी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। जिस समय आरोपी ने पीड़ित युवती पर हमले किए वो फिर वहां से भागा नहीं। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना स्टेशन पर जिस जगह हुई, वहां कोई सीआईएसएफ कर्मी मौजूद नहीं था। मेट्रो की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। हमलावर के बारे में अन्य जानकारी आनी अभी बाकी है।’’

वीडियो देखिए- सपा संकट पर क्या सोचती है जनता?

Read Also- घर से भागकर दिल्ली चले गए थे मुस्लिम प्रेमी, लौटे तो गांववालों ने शिव मंदिर में कराया निकाह