एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली एक लड़की ने अपने आपको कुछ लड़कों से बचाने के लिए ऐसे दिखाया जैसा की वह लड़की नहीं बल्कि कोई भूत हो। इससे वह दोनों लड़के उसका पीछा छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक लड़की ने अपनी एक सहेली से जुड़ा यह किस्सा दुनिया के सामने रखा है।
लड़की ने लिखा कि उसकी एक सहेली रात को 10 बजे करीब पंजाबी बाग से पास वाली एक मार्केट में किसी काम से गई थी। वहां से लौटते वक्त उसके पीछे दो लड़के लग गए। घर पास ही था तो लड़की पैदल ही जा रही थी।
लड़की ने आगे लिखा कि लड़के उसका पीछा करते ही जा रहे थे। इसपर लड़की डरी नहीं और उसने अपने चेहरे के हाव-भाव और शरीर का चाल-चलन ऐसा कर लिया जिसे देखकर लगे की वह कोई भूत है। इसे देखकर लड़के डरकर वहां से भाग गए।
लड़की ने लिखा, ‘उसने असाधारण तरीके से बोलना शुरू कर दिया, वह बीच बीच में तेज-तेज और अजीब तरीके से हंसने लगी जिससे दोनों लड़कों के मन में डर बैठ गया।’
लड़की ने आखिर में लिखा, ‘मैं यह सब सुनकर काफी हंसी इसलिए शेयर कर रही हूं। जो लोग सुरक्षित रहना चाहते हैं वह ऐसी ही समझदारी अपनाएं।’
9 मई को पोस्ट किए गए इस स्टेट्स को 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है और 2 हजार के करीब लोग इसे शेयर।