एक 10 साल की लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी जान ले ली गई। शनिवार (3 जुलाई) को हुई इस घटना में लड़की की पहचान हैदराबाद के एक पेंटर की लड़की के रूप में हुई है। वह लड़की हैदराबाद के बॉलारम में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। शनिवार की शाम 3 बजे के करीब लड़की के माता-पिता उसे लेकर ताड़ी की एक दुकान पर पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त माता-पिता ताड़ी का आनंद ले रहे थे तब अनिल कुमार नाम के शख्स ने लड़की को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ कर लिया। ताड़ी पीने के बाद माता-पिता को अपनी बेटी का ध्यान आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। पूरी रात उन्हें लड़की नहीं मिली।

फिर रविवार की सुबह लोगों को बच्ची की लाश बॉलराम में ही एक सुनसान जगह पर मिली। पुलिस के मुताबिक, लड़की के सिर पर एक बड़ा पत्थर मारकर उसकी जान ले ली गई थी। पुलिस ने अनिल कुमार की तलाश शुरू कर दी है। अनिल के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।