कर्नाटक के बेंगलुरु में आज लोगों को कुछ देर के लिए अपनी परछाई नहीं दिखने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज जीरो शैडो डे हैं यानी कि शून्य परछाई वाला दिन। असल में आज एक समय ऐसा आएगा जब सूरज की किरणें बेंगलुरू में सीधे लोगों के सिर पर पड़ेंगी। उस कुछ समय के लिए लोगों को अपनी परछाई नहीं दिखने वाली है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर बेंगलुरु में लोगों को जीरो शैडो डे देखने को मिलेगा।
क्या है इस दिन की खासियत?
बड़ी बात ये है कि इस साल 25 अप्रैल को पहले भी जीरो शैडो डे देखा जा चुका है। इस एक ट्रेंड को लेकर लोग खासा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। पिछली बार भी सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई थी, एक बार फिर उस अनुभव को महसूस करने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। उनकी तरफ से बेसब्री से उस पल का इंतजार किया जा रहा है।
काफी कुछ सीखने का मौका
जानकारी के लिए बता दें कि जीरो शैडो डे के दौरान सूरज दोपहर के समय सीधे सिर के ऊपर रहता है। जब धरती की एक्सिस 23.5 डिग्री तक सूरज की ओर झुक जाती है, तब कुछ समय के लिए लोगों को अपनी परछाई दिखना बंद हो जाती है। इसी ट्रेंड को जीरो शैडो डे कहा जाता है। अब ये एक परिघटना कई लोगों के लिए अगर उत्साह का विषय तो वहीं कईं ऐसे भी हैं जो इससे काफी कुछ सीखना चाहते हैं।
असल में जिन लोगों को धरती और उसकी एक्सिस के बारे में जानना होता है या फिर जो सूरज का धरती के साथ कनेक्शन समझना चाहते हैं, उनके लिए ये दि काफी खास बन जाता है। कुछ ऐसी चीजें समझने का मौका मिलता है जो आम दिनों में होना संभव नहीं।
