राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली औऱ एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने फिर करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। जिसके चलते दिल्ली वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली के दक्षिणी इलाके में तेज बारिश हुई है। वहीं पूर्वी दिल्ली इलाके में हल्की बारिश देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत को प्रभावित करेगा। ऐसे में अगले दो तीन दिनों तक मौसम के खुशनुमा बने रहने का अनुमान है।
Coronavirus in India Live Updates: यहां देखें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड पर बारिश बर्फ गिरने की संभवना है। जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश के छीटें पड़ने के आसार हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश पर हल्की बारिश, हिमपात और गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मेरठ और आसपास के जिलों में तेज हवा के के साथ बारिश हुई। बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दी है। खेतों में पड़ी गेंहू और भूसे को भी बारिश होने से नुकसान हुआ।
यूपी में रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही तीन और चार मई के बीच आठ मिलीमीटर तक की बारिश का अनुमान व्यक्त किया जा चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि रात में बारिश की संभावना अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी।
दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटी दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के तूफान चेतावनी डिवीजन की तरफ से यह जानकारी दी गई। मौसम विभाग ने बताया कि इसकी सक्रियता कम रहने का अनुमान है। 5 मई तक यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है।
बिहार के उत्तरी हिस्से में 6 मई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की तरफ से यह पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 5 मई को तेज हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बारिश की भी संभावना है।
रविवार को दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही बादल छाए रहे। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और बल्लभगढ़ में जमकर बरसे। यह बारिश एक घंटे से भी अधिक समय तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं शाम को फिर बारिश शुरू हो गई।
राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ आदि जिलों में सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
नोएडा में शाम 7 बजे के बाद से आंंधी के साथ हल्की बारिश शुरू। इससे पहले दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बारिश के कारण नोएडा में तापमान में कमी दर्ज की गई।
नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर पहुँच गया है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा व पंजाब पर है। दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके लगातार प्रभावी होने की संभावना है। जल्द ही यह सिस्टम गहरे निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा।
स्काई मेट के मुताबिक मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ पहले की तरह बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती सिस्टम बना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पूर्वी बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजस्थान के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिली।
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ बारिश संभव है। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने और तेज़ हवाएँ चलने की आशंका है।
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज़ प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी। केरल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश, तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा होगी।
मौसम विभाग की मानें तो 6 मई तक यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों कन्नौज, इटावा, उन्नाव, महोबा, बांदा, हरदोई, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, फर्रूखाबाद, औरैया आदि शहरों में चार दिन तक आंधी-बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार से हल्की से मध्यम बारिश होगी। श्रीवास्तव ने कहा, 'पश्चिमी विक्षोभ का असर छह-सात मई तक जारी रहेगा। इस समयावधि में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।'
तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में आज तेज धूप खिली रहेगी। चेन्नई में रविवार को अधिकतम 34 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शाम 5 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक जाएगा। लगातार बादल रहे मौसम के चलते वातावरण में 63% नमी है और 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री रह सकता है। अगले चार दिनों तक दिल्ली में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह समय के हिसाब से सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम था।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, बिहार, झारखंड और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। केरल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होगी।
दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बिहार की राजधानी पटना रविवार को 30 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शाम 6 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जाएगा। लगातार बादल रहे मौसम के चलते वातावरण में 63% नमी है और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं।
नोएडा में भी बारिश के बाद अब हवाएं लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं। गर्मी में कमी आने की वजह से आज नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जाएगा। बारिश के चलते वातावरण में 43% नमी रहेगी। वहीं हवाएं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
नोएडा में भी बारिश के बाद अब हवाएं लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं। गर्मी में कमी आने की वजह से आज नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जाएगा। बारिश के चलते वातावरण में 43% नमी रहेगी। वहीं हवाएं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है वहीं मुंबई में तापमान अधिकतम 33 डिग्री है। यहां हवा 16 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से चल रही है। वहीं नमी 63% रहेगी। 3 बजे शहर सबसे ज्यादा गरम रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ आदि जिलों में सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा चार-पांच मई को मेरठ सहित पश्चिम यूपी मे अंधड और सीकुछ स्थानों पर इस दौरान तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और सिक्किम पर बहुत भारी बारिश, बर्फ गिरने की संभवना है। जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश के छीटें पड़ने के आसार हैं।
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 7 मई तक बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। वैसे स्काईमेट वेदर ने रविवार तक मौमस साफ रहने का पूर्वानुमान जताया था। स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से मौसम बदल सकता है। इस दौरान अगले तीन दिनों तक यहां बादल छाए रह सकते हैं औऱ साथ ही बारिश होने की संभावना भी है।
दिल्ली के दक्षिणी इलाके में तेज बारिश हुई है। वहीं पूर्व दिल्ली इलाके में हल्की बारिश देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत को प्रभावित करेगा। ऐसे में अगले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।