कर्ज़ के चलते देश छोड़कर भागने वाले कारोबारी विजय माल्या की लव लाइफ काफी रोमचक रही है। उन्हें पहली नजर में फ्लाइट में प्यार हुआ और बाद में उन्होंने तीन शादियां की हैं। भारत में कभी माल्या का रुतबा हुआ करता था, लेकिन भारतीय बैंकों को करीब नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने के बाद आज माल्या की पहचान एक भगौड़े के तौर पर रह गई है।
माल्या ने पहली शादी एयर होस्टेस समीरा तैयबजी से की थी। 1986 में जब वह एयर इंडिया की फ्लाइट से अमेरिका जा रहे थे। तभी उनकी नजरें समीरा से लड़ी थीं। पहली नजर में देखते ही माल्या को उनसे प्यार हो गया। कुछ समय बाद दोनों के बीच मुलाकातें होने लगी। जो जल्द ही प्यार में बदल गई। कुछ समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। समीरा माल्या से बड़ी थी। दोनों की शादी एक साल से ज्यादा नहीं टिकी और दोनों अलग हो गए। सिद्धार्थ माल्या समीरा के ही बेटे हैं।
विजय माल्या ने दूसरी शादी साल 1993 में उनकी बचपन की दोस्त रेखा से की। समीरा से रिश्ता टूटने के बाद माल्या अकेले हो गए थे। ऐसे में जैसे ही उन्हें पता चला कि रेखा का अपने पति से तलाक हो गया है। उन्होंने तुरंत रेखा को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मालूम हो कि इससे पहले रेखा दो शादियां और कर चुकी थीं। रेखा की लड़की लैला को माल्या ने गोद ले लिया था। इसके अलावा विजय माल्या के साथ रेखा की लिएना और तान्या नाम की दो बेटियां हैं।
रेखा से अलग होने के बाद 63 साल की उम्र में माल्या ने तीसरी शादी की। भारत से भागने के बाद विजय माल्या ने लंदन में तीसरी शादी की। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस पिंकी लालवानी के साथ सात फेरे लिए। पिंकी की खूबसूरती को देख माल्या उन पर फिदा हो गए थे। बताया जाता है कि माल्या शादी से दो साल पहले से पिंकी के साथ रह रहे थे।

