भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, बिरेंदर सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा राज्यसभा में हर दूसरे साल होने वाले चुनावों के लिए पार्टी ने अपने उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को राजस्थान से और पुरुषोत्तम रुपाला को गुजरात से उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने पूर्व राज्य इकाई प्रमुख गोपाल नारायण सिंह को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। यह चर्चा थी कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार से उम्मीदवार बनाए जाएंगे, क्योंकि बीजेपी सिर्फ एक ही सीट जीतने की स्थिति में है।
Read more: मोदी सरकार को घेरने के लिए इन नेताओं को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, यह है प्लान
नायडू, सिंह, सीतारमण, गोयल और नकवी को क्रमश: राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। नामित किए गए अन्य उम्मीदवारों में राजस्थान से हर्ष वर्धन सिंह और राम कुमार वर्मा, मध्य प्रदेश से अनिल माधव और छत्तीसगढ़ से रामविचार नेतम को कैंडिडेट बनाया गया है।
बीजेपी जल्द ही और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु का कार्यकाल खत्म होने वाला है और उन्हें दोबारा नामित किए जाने की उम्मीद है। पार्टी महासचिव राम माधव और उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धि भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं।