उत्‍तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से 30 लोगों के मरने की खबर  है। पिथौरागढ़ में आठ लोगों के मरने और 25 अन्‍य के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ के सिंगहाली में बादल फटा, इससे कई मकान तबाह हो गए और इनके नीचे लोग दब गए। कलेक्‍टर एचसी सेमवाल ने बताया, ”हमने सिंगहाली गांव से 5 और थाल गांव से 3 शव बरामद किए हैं। सेना और अर्धसैनिक बल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।”

इसी बीच चमोली में भी बादल फटने की घटना हुई। इसके चलते मंदाकिनी नदी के किनारे बसे गोपेश्‍वर में कई घर बह गए। बताया जा रहा है कि चमोली में 9 लोगों की मौत हो गर्इ। इनमें से दो लोग सिरो गांव में बरसाती नाले में बह गए। कई और घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

राज्‍य की ज्‍यादातर नदियों में पानी की आवक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में यहां पर 54 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। थाल-मुनसयारी रोड बारिश के चलते दो भागों में बंट गई है। यमुनोत्री हाइवे को भी नुकसान पहुंचा है और ट्रेफिक रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने भी नैनीताल, उधमसिंहनगर और चंपावती जिलों में अगले 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद राज्‍य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्‍तराखंड त्रासदी के तीन साल: सरकार ने नहीं लिया सबक, जानिए 10 खतरनाक FACTS

(Source: EXPRESS ARCHIVE)