उत्‍तर प्रदेश के बरेली जिले में प्राइवेट बस में कंडक्‍टर और हैल्‍पर ने 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला की गोद से उसके 15 दिन के बच्‍चे की गिरने से मौत हो गर्इ। घटना बरेली से 50 किलोमीटर दूर शीशगढ़ कस्‍बे में सोमवार रात को हुई। आरोपी कंडक्‍टर ईश्‍वरी प्रसाद और हैल्‍पर शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला बरेली होते हुए रामपुर जा रही थी। महिला शीशगढ़ बहन से मिलने के लिए गई थी। बरेली के एडिशनल एसपी (ग्रामीण) यमुना प्रसाद ने बताया, ‘महिला का बच्‍चा कई दिनों से बीमार था। उसके इलाज के लिए वह अपनी बहन के पास गई थी जहां से वह तांत्रिक से मिली। जब वह रामपुर लौट रही थी तो बस स्‍टैंड पर उसे दोनों आरोपी मिले। उन्‍होंने बस स्‍टैंड पर ही उससे रेप किया। बाद में उसने देखा कि उसके बच्‍चे की मौत हो गई।’

उन्‍होंने बताया कि महिला ने मंगलवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं बच्‍चे की ऑटोप्‍सी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महिला का पति रामपुर में मजूदरी करता है।