UGC NET 2022 Result: यूजीसी नेट 2022 का रिजल्ट कल यानि की 5 नवंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष ने ट्विट कर दी है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

एनटीए ने 2 नवंबर को यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की जारी की थी। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार यूजीसी दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा का आयोजन एक साथ किया गया था। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर चार चरणों में आयोजित की गई थी।

पहला चरण 9 जुलाई 2022 से 12 जुलाई 2022 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 20 से 23 सितंबर 2022 तक, तीसरा चरण 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक और अंतिम चरण 8 से 14 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया था। सहायक प्रोफेसरों के लिए यूजीसी नेट पात्रता प्रमाण पत्र अभ्यर्थी के लिए जीवन भर मान्य होगा।

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपर 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली थी। परीक्षा में 300 नंबरों के कुल 150 प्रश्न पूछें गए थे।

UGC NET 2022 Result how to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए UGC NET 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें