दिलीप सिंह राणा के नाम से मशहूर द ग्रेट खली के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की खबर अफवाह साबित हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सफाई देते हुए कहा है कि खली ने आप ज्वाइन नहीं की है। उन्होंने सिर्फ सुल्तानपुर लोधी से आप कैंडिडेट सज्जन सिंह चीमा का समर्थन किया है। खली वर्ल्ड रेसलिंग इंटरनेंमेंट (WWE) में फाइटर थे। वहां उन्होंने अच्छे अच्छे रेसलर को धूल चटाई है। खली भारत के साथ-साथ विदेश में भी काफी मशहूर हैं। पंजाब में 2016 में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में आम आदमी पार्टी उनसे चुनाव प्रचार में जरूर हिस्सा लेने को कहेगी।
43 साल के खली का जन्म हिमाचल प्रदेश के धैराना में हुआ था। ऐसे में पंजाब की आम आदमी पार्टी में शामिल होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आने वाले वक्त में चुनाव भी लड़ेंगे।
खली ने फाइटिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी जोर आजमाया है। वह बॉलीवुड की फिल्म ‘कुश्ती’ में देखे जा चुके हैं। मूवी में उनका किरदार काफी अहम था। वह मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी आए थे। इसके साथ ही वह सीमेंट के एक ऐड में भी देखे जाते हैं। खली अपने बड़े शरीर के लिए मशहूर हैं। उनकी हाइट 7 फुट से भी ज्यादा है। वहीं उनका वजन 157 किलो है। उनकी 2002 में शादी हुई थी। खली की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है।
Read Also: Bigg Boss के घर में नजर आएंगी खली की बुलबुल को धूल चटाने वाली कविता दलाल
CORRECTION: 'The Great Khali' has not joined AAP.He extended unconditional support to Sajjan Singh Cheema,AAP candidate from Sultanpur Lodhi
— ANI (@ANI) August 14, 2016
खली के AAP में जाने की खबर ट्वीट से मिली थी।
Dalip Singh Rana, popularly known as 'The Great Khali' joins Aam Aadmi Party in Punjab. pic.twitter.com/9XcV0s15NO
— ANI (@ANI) August 14, 2016
