WWW के पूर्व रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पर भारतीय पहलवान कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया है कि वह नकली फाइट लड़ते हैं। एक वीडियो में उन्होंने खली को चुनौती दी है कि वह उनके साथ किसी भी तरह की रियल फाइट लड़ लें। ओलंपिक रेसलिंग में 125 वर्ग किलोग्राम की कैटेगरी में शामिल पहलवान कृष्ण कुमार ने कहा कि खली देश के लोगों को बेवकूफ बनाना बंद कर दें। उनका कहना है कि वह खली के झूठ से बेहद आहत हैं और चाहते हैं कि दुनिया को मालूम चले कि असली फाइट क्या होती है। कृष्ण कुमार वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि खली कैसे भी उनके साथ लड़ सकता है, चाहे आर-पार की लड़ाई की क्यों न हो।
Read Also: The Great Khali ने लिया हार का बदला, तीनों विदेशी पहलवानों को एक साथ हराया
कुछ दिनों पहले कनाडा के रेसलर ने फाइट में उन पर कुर्सी से हमला कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। हालांकि, खली ठीक होकर आए और तीनों पहलवानों को बुरी तरह हराया। आपको बता दें कि खली रेसलिंग की दुनिया में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। उनका 63 इंच है। खली की लंबाई 7 फुट से ज्यादा है।
Krishan pahlwan ne khali ko kusti ladne ke liye kiya challenge
Posted by Yogeshwar Dutt on Monday, February 29, 2016

