बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद बांग्लादेशी मूल की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम धर्म पर हमला बोला है। तस्लीमा ने निशाना साधते हुए टि्वटर पर लिखा है, ‘इंसानियत के नाते यह कहना बंद कर दो कि इस्लाम अमनपसंद धर्म है।’ ढाका हमले में अमीर और शिक्षित परिवार के युवाओं के शामिल होने पर तस्लीमा ने कहा, ‘इस पर बहस करना छोड़ दो कि गरीबी आतंकी बनाती है।’
For humanity’s sake please do not say Islam is a religion of peace. Not anymore.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) July 3, 2016
You don’t need poverty,illiteracy, frustration,America’s foreign policy,Israel’s conspiracy to become an Islamic terrorist. You need Islam.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) July 3, 2016
All Dhaka terrorists were from rich families, studied in elite schools. Pl do not say poverty & illiteracy make people Islamic terrorists
— taslima nasreen (@taslimanasreen) July 3, 2016
तस्लीमा ने सलीम समद के बयान का जिक्र करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश ग्लोबल आतंकियों का अड़्डा बन गया है।
‘Bangladesh has been a major contributor to global terror. Bangladeshi men have joined terror outfits in 36 countries.’ — Saleem Samad
— taslima nasreen (@taslimanasreen) July 3, 2016
महिलावादी तस्लीमा समय समय पर महिलाओं और मानव अधिकारों पर अपने विचार रखती रहती हैं। साल 1994 में वे बांग्लादेश से निकल गई थीं। उसके बाद से वे कभी भी अपने देश नहीं लौटी। उन्हें अलकायदा से जुड़े आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। अभी तस्लीमा भारत में रह रही हैं।