देश के 7 राज्य आज (01 नवंबर) अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर नेfताओं ने ट्वीट करके बधाइयां दीं। उन्होंने इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि एक नवंबर को छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश एक नवंबर को स्थापना दिवस साझा करते हैं। पीएम मोदी ने इस संबंध में ट्वीट किया और इन सातों राज्यों को स्टेट का दर्जा मिलने की बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कर्नाटकवासियों को कन्नड़ भाषा में ट्वीट करते हुए बधाई दी।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सातों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश की मजबूती के लिए राज्यों को सशक्त बनाया जाना जरूरी है।
वहीं, तेलंगाना को संयुक्त तेलुगु राज्य से अलग करने के बाद आंध्र प्रदेश आज पहली बार अपना स्थापना दिवस मनाएगा। मुख्य सचिव एलवी सुब्रमण्यम ने बताया कि इसके बाद राज्य नियमित रूप से अपना स्थापना दिवस मनाएगा।
1 नवंबर 2000 को तत्कालीन अटल सरकार ने तीन नए राज्यों का गठन किया था। इनमें मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड और बिहार से अलग होकर झारखंड बना था।
मध्य प्रदेश के 64वें स्थापना दिवस के मौके पर PM मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने शुक्रवार को शुभकामनाएं दी। सीएम कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने भी राज्य को बधाई दी।
एमपी के भमोरी गांव के रहने वाले मध्यप्रदेश सिंह ने बताया कि उसके पिता ने उसका नाम मध्यप्रदेश रखा और फिर मैंने अपने बेटे का नाम भोपाल सिंह रख दिया।
आंध्र के स्थापना दिवस पर सीएम जगन मोहन रेड्डी ने शहीदों के परिजन को सम्मानित किया। बता दें कि 3 दिन तक राज्य में यह उत्सव मनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में आज पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कई राज्यों ने नई योजनाओं की घोषणा भी की।
1 नवंबर 2000 को यूपी से उत्तराखंड (उत्तरांचल) अलग राज्य बनाया गया था। विभाजन के बावजूद उत्तर प्रदेश पहले की तरह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ के अलग होने तक मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य था। 1 नवंबर 2000 को हुए विभाजन के बाद राजस्थान क्षेत्रफल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया।
1 नवंबर 2000 को तत्कालीन अटल सरकार ने तीन नए राज्यों का गठन किया था। इनमें मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड और बिहार से अलग होकर झारखंड बना था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'भारत के विकास और उन्नति में सभी राज्यों के लोगों ने मदद की। यह विविधता में एकता की ताकत का जश्न मनाने का मौका है। इस मौके पर मैं उन लोगों के योगदान का सम्मान करता हूं जिन्हें कोई पहचान नहीं मिली।'
राज्योत्सव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सातों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। टीएमसी चीफ ने लिखा, 'कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। राज्य मजबूत होंगे तभी देश मजबूत बनेगा। हमें अपने संघीय ढांचे को मजबूत बनाना चाहिए। जय हिंद, जय बांग्ला।'
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्विटर हैंडल के जरिये प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। ट्वीट में लिखा गया, 'प्रदेशवासियों के प्रयास और परिश्रम के कारण मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हम अपने राज्य के सर्वांगीण विकास के निश्चय को और सुदृढ़ करें।'
पीएम मोदी ने राज्य के दर्जे के लिए केरल को भी बधाई दी। इसके लिए उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘केरल के पिरावी दिवस पर मैं अपने केरल निवासी भाइयों व बहनों को बधाई देता हूं। इस राज्य के लोगों ने देश के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। राज्य के लोग हमेशा खुश व समृद्ध रहें।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘‘प्राकृतिक सौंदर्य के धनी राज्य छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि विविध संस्कृतियों की संगम स्थली वाला यह प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े।’’
छत्तीसगढ़ पहले मध्य प्रदेश का हिस्सा होता था। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ की स्थापना की गई, जिसके बाद राज्य लगातार इस दिन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
आजादी के देश में राज्यों के बंटवारे का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके तहत 1956 में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया गया था।