भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्दू को बड़ा झटका देते हुए लोक इंसाफ पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) से हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है। इस गठजोड़ की घोषणा सिमरजीत सिंह बैंस ने की। उन्होंने कहा, “पंजाब को बादलऔर कांग्रेस के संकट से बचाने के लिए AAP और LIP में गठजोड़ का फैसला लिया गया है।” आपको बता दें कि बीजेपी से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू ने अवाम-ए-पंजाब नाम से नया मोर्चा बनाया था। इस मोर्चे में बैंस ब्रदर्स ( बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस) भी शामिल थे। हालांकि अक्टूबर माह के अंत में बैंस ब्रदर्स ने लोक इंसाफ पार्टी बना ली थी। हालांकि चुनाव से पहले ही मोर्चा बिखर गया है और LIP ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
आपको बता दें कि सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस ने रविवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इसके बाद अंदाजा लगाया जाने लगा था कि सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बैठक में आप के प्रदेश संयोजक गुरप्रीत सिंह बड़ैच, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और बठिंडा जोनल इंचार्ज दीपक बांसल भी मौजूद थे। केजरीवाल के साथ मुलाकात के बाद चर्चा उठी था कि बैंस ब्रदर्स आप में शामिल हो गए हैं लेकिन बाद में ब्रैस ब्रदर्स ने साफ किया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है बल्कि गठबंधन को लेकर बात हुई थी।
There will be alliance between AAP & LIP(Lok Insaaf Party). This is to save Punjab from menace by Badals & Congress-Simarjit Singh Bains,LIP pic.twitter.com/p2G37Cg6sb
— ANI (@ANI) November 21, 2016