शीना मर्डर केस की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है और मुंबई पुलिस इसे सुलझाने में जी जान से जुटी है। इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी से पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ की। दूसरे दिन पीटर से करीब 12 घंटे तक पूछताछ हुई।
सूत्रों के मुताबिक दोनों से एक ही सवाल पूछे गए लेकिन अलग अलग कमरों में। माना जा रहा है कि तीसरे दिन भी पीटर से पूछताछ हो सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें अहम जानकारियां हासिल हुई हैं और अब तमाम कहानियों को आपस में जोड़ा जा रहा है।
वीडियो में देखें…
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही मामले का खुलासा होगा और हर किसी के रोल का पता चल जाएगा। हालांकि इंद्राणी के वकील महेश जेठमलानी ने पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस खबरें लीक कर रही है।