मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार (29 जून) को 7th Pay Commission को मंजूरी दे दी है। अब सभी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में 23.55 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा। 1 जनवरी 2016 से लागू हुए इस फैसले से केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधीरियों पर असर पड़ेगा। जानिए सरकार के इस फैसले से क्या असर पड़ने वाला है और इससे जुड़ी जरूरी 10 बातें क्या हैं-
1. वेतन आयोग की सिफारिश देश में कहीं भी काम कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारी ले लिए हैं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो रिटायर हो चुके हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इससे 29 राज्यों के 3 करोड़ लोगों पर सीधा-सीधा असर होगा।
2. लोगों की जेब में ज्यादा पैसा आने से ऑटोमोबाईल सेक्टर और घरेलू समान के व्यापार में तेजी आ सकती है। माना जा रहा है कि फिलहाल धीमा पड़े ये सेक्टर अब तेजी पकड़ सकते हैं।
Read also: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एेसे मिलेगा बढ़े वेतन का लाभ
3. हालांकि इस बात के कुछ नुकसान भी हैं। माना जा रहा है कि इससे भारत में महंगाई बढ़ेगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पहले भी यह चिंता जता चुके हैं।
4. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि HRA में वृद्धि की वजह से किराए के घर महंगे हो सकते हैं। यह बड़ी चिंता की वजह बन सकता है।
5. आयोग की सिफारिश के अनुसार X,Y,Z केटेगरी के लिए HRA 24 प्रतिशत, 16 प्रतिशत और 8 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।
6. लोगों की सैलरी बढ़ने के बाद अब विश्लेषकों की नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर भी रहेगी। माना जा रहा है फिलहाल के लिए RBI कोई छूट देने से बचेगा जो कि वह मानसून के वक्त में दे सकता था।
7. विश्लेषकों का मानना है कि लोगों के पास पैसा आएगा को उनकी खरीदने की शक्ति बढ़ेगी। ऐसे में कई सालों से मंदे में चल रही रीयल स्टेट मार्केट में तेजी आ सकती है।
Read Also: 7th Pay Commission: इन 6 FACTS से समझिए सैलरी का पूरा गणित
8. कई विश्लेषक मानते हैं अब लोग बाहर खाने ज्यादा जाया करेंगे इससे रेस्टोरेंट महंगे हो सकते हैं। इसके साथ ही स्कूल की फीस भी बढ़ सकती है।
9. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने से देश की GDP में सुधार होगा। विश्लेषकों का कहना है कि इससे 50 बेसिक प्वाइंट का फर्क आएगा।
10. केंद्र सरकार ने लोगों को खुश करने के लिए यह फैसला ले तो लिया है, पर इससे सरकार पर सालाना 1.02 लाख करोड़ का बोझ पड़ेगा।