तमिलनाडु के सात मछुआरे उस समय घायल हो गए, जब कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कच्चाथीवू टापू के पास उन पर मछली पकड़ने के दौरान पत्थर फेंके। रामनाथपुरम जिला कंट्री नाव मछुआरा संघ के अध्यक्ष एसपी नारायण ने बताया कि सात लोग इस हमले में घायल हुये है। इनमें से एक गंभीर रूप से जख्मी है। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों पर पथराव किया और करीब 500 मछुआरों को आज सुबह पामबन से तट पर लौटने को मजबूर कर दिया। उन्होंने आगे बताया, ‘‘ कल शाम मछुआरे करीब 100 नावों के साथ समुदाय में मछली पकड़ने उतरे थे लेकिन जब वो कतचाथीवू के पास मछली पकड़ रहे थे तभी उन पर हमला हो गया।’’
घायल मछुआरे का इलाज पामबान के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। रामेश्वरम के करीब 2000 मछुआरों पर भी छह अक्टूबर को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने हमला कर दिया था। नौसैनिकों ने मछुआरों पर पत्थ्र फेंके थे और उनकी यंत्रीकृत नाव भी डुबो दी। यही नहीं, मछली पकड़ने के जाल को भी नौसैनिकों ने नष्ट कर दिया।