भारतीय स्कोर्पियन सबमरीन के जुड़ा संवेदनशील डाटा लीक हो गया। लीक के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलियन मीडिया से मंगलवार (23 अगस्त) को मिली। अगर यह जानकारी चीन और पाकिस्तान के पास पहुंच गई तो बड़ा खतरा हो सकता है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, 22,400 पन्नों की जानकारी लीक हुई है। इसमें उन सभी 6 स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन के बारे में जानकारियां है जो भारत के पास हैं। ये सभी सबमरीन भारत के लिए फ्रांस की मदद से बनाई गईं थी। जिस कंपनी ने भारत के लिए सबमरीन बनाई थी उसका नाम DCNS है। उसने भारत के साथ ही मलेशिया, चिली जैसे देशों के लिए भी सबमरीन बनाई हुई हैं।
जिस मीडिया रिपोर्ट ने सीक्रेट देखने का दावा किया है उसका कहना है कि डाटा में सबमरीन की मारक क्षमता, उसके हथियारों की जानकारी, उसके अंदर और बाहर लगे सेंसर की जानकारी और नेविगेशन कंट्रोल सबके मारे में जानकारी थी। जिन सबमरीन का डाटा लीक हुआ है वह अबतक इस्तेमाल भी नहीं की गई हैं। उनमें से एक जिसका नाम कालवेरी है उसका मई 2016 में ही ट्रायल हुआ था। उसका जिसका निर्माण भारत में ही किया गया था। इन्हें जल्द ही भारतीय नेवी में शामिल किया जाना था।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस मामले में जांच के आदेश देते हुए बाहर के देशों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा है कि वह सबसे पहले यह देखेंगे की लीक हुई जानकारी का भारत से संबंध है भी या नहीं।

