Salumber Rajasthan ByPolls Election/Chunav Result 2024: राजस्थान की सलूंबर सीट के परिणाम सामने आ गए हैं। यहां से बीजेपी की शांता देवी मीणा ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें 84428 वोट मिले हैं जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को 83143  वोट मिले हैं। यहां पर चुनाव विधायक अमृतलाल मीणा के निधन की वजह से हुआ था। यहां पर सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार अभियान किया था। इस सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। लोगों ने इस सीट पर जमकर वोट डाले थे।

यहां देखें नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
भारत आदिवासी पार्टी जितेश कटारा 83143 
बीजेपीशांता देवी मीणा (WON)84428
कांग्रेस रेशमा मीणा 26760

साल 2023 विधानसभा चुनाव परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अमृतलाल मीणा ने बाजी मारी थी। अमृतलाल मीणा को 80086 वोट मिले थे। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने रघुवीर सिंह मीणा को टिकट दिया था। उन्हें कुल 65395 वोट मिले थे। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार जितेश कुमार मीणा भी कुछ ज्यादा पीछे नहीं रहे थे। उन्हें 51691 वोटों से संतोष करना पड़ा था। भारत आदिवासी के मुकाबले में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते/हारे
भारतीय जनता पार्टीअमृतलाल मीणा80086जीते
कांग्रेसरघुवीर सिंह मीणा65395हारे
भारत आदिवासी पार्टीजितेश कुमार मीणा51691हारे

सलूंबर विधानसभा सीट सियासी समीकरण

सलूंबर विधानसभा में पहले विधायक 1952 में कांग्रेस के सोहनलाल बनें थे। वहीं उन्हें फिर से कांग्रेस पार्टी ने साल 1957 में टिकट दिया और वह जीतने में सफल रहे। साल 1962 में स्वतंत्र पार्टी से मावा विधायक बनें। साल 1967 और 1972 में दोनों बार यहां से कांग्रेस के रोशन लाल बाजी मारने में कामयाब रहे। साल 1974 में किशोरीला कांग्रेस से जीते और 1977 में मावजी जनता पार्टी के विधायक बने।

साल 1980 में थान सिंह कांग्रेस से जीतने में कामयाब रहे। वह कांग्रेस के ही टिकट पर 1985 में फिर यहां से विधायक बनें। 1990 में फूलचंद मीणा भारतीय जनता पार्टी से जीते और वह फिर से 1993 में विधायक बनें। 1998 में रूपलाल मीणा कांग्रेस से जीते और 2003 में भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन लाल मीणा विजयी पताका फहराने में कामयाब रहे। साथ ही साल 2008 में कांग्रेस से रघुवीर सिंह मीणा चुनाव जीते। इसके बाद से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अमृतलाल मीणा एक भी चुनाव नहीं हारे और लगातार जीतते रहे।