विश्व हिंदू परिषद की पूर्व नेता साध्वी प्राची ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की गर्दन काटने वाले को 50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद साध्वी प्राची को अपहरण की धमकी मिली है। प्राची ने इनाम की घोषणा बुधवार को उत्तराखंड के रूड़की में की थी। साध्वी ने दावा किया है कि घोषणा के तुरंत बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। यह किसी दूसरे देश से थी, जिसमे उन्हें धमकी दी गई। साध्वी ने बताया कि, ‘कॉल करने वाले ने अपने आपको शाहिद बताया और मेरे अपहरण की धमकी दी।’ इस बारे में वे गुरुवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी।

Read Also: साध्वी प्राची का ऐलानः जाकिर का सिर लाओ, 50 लाख का इनाम पाओ

साध्वी प्राची ने कहा था, ‘जाकिर नाइक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है। सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं की जांच होनी चाहिए। आज ये कठघरे में खड़े हैं तो फतवा क्यों नहीं जारी कर रहे। मैं निवेदन करना चाहती हूं कि कोई भी व्यक्ति सउदी अरब जाकर इसकी गर्दन काटकर लाए और हिंदुस्तान के सबसे बड़े पेड़ पर लटकाए। तो मैं उसको इनाम दूंगी। आकर के पचास लाख रुपए ले जाए।’

Read Also:  साध्वी प्राची बोलीं- हम भारत को कांग्रेस मुक्त कर चुके, अब मुस्लिम मुक्त करने का वक्त है

साध्वी प्राची ने बाद में इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘मैंने जाकिर नाइक का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। वह कोई धार्मिक उपदेशक नहीं है, बल्कि आतंकी है।’ साध्वी प्राची ने हालांकि, सफाई दी है कि यह घोषणा उसने व्यक्तिगत तौर पर दी है, इसका संगठन से कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें, ढाका हमले के बाद नाइक भारत में भी निशाने पर आ गए हैं। ढाका हमले में शामिल एक हमलावर ने बयान दिया था कि वह जाकिर नाइक से बहुत ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद भारत सरकार ने भी जाकिर नाइक के बयानों और उनके एनजीओ के फंड की जांच कर रही है।