यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध में आशंका जताई जा रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुतिन ने एहतियात के तौर पर अपने सैनिकों को परमाणु हमले को लेकर आगाह कर दिया है। बता दें कि इस हालात में अगर परमाणु हमला हुआ तो इसमें 20 करोड़ों लोगों की जान जा सकती है। वहीं इसका असर एक हजार साल तक देखा जा सकता है।

दरअसल परमाणु हमले को लेकर इसलिए भी दावा किया जा रहा है कि क्योंकि पुतिन ने अपने सेनिकों को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दिया है। इस बीच पुतिन ने अपने परिवार को एहतियात के तौर पर साइबेरिया भेज दिया है। बता दें कि पुतिन पहले भी यूक्रेन पर परमाणु हमले की चेतावनी देते रहे हैं।

अब समझते हैं कि आखिर रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो क्या परिणाम होंगे-

अगर परमाणु हमले हुए तो पूरी दुनिया में महज 10 सेकेंड में तबाही मच सकती है। वहीं एक परमाणु हमले का असर एक हजार साल तक देखा जा सकता है। जिसकी वजह से युद्ध के बाद भी इसका दंश झेलना पड़ेगा। वहीं परमाणु हमले के बाद दुनिया में 10 फीसदी इलाके अंधेरे में डूब जाएंगे। इसके अलावा 2 अरब की आबादी भुखमरी का शिकार हो जाएगी। जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों की मौत जारी रह सकती है।

बता दें कि परमाणु हमले का असर ओजोन परत पर भी होगा। क्योंकि इसके जरिए 150 मिलियन टन धुंआ उठेगा जो ओजोन परत को घेर लेगा। जिससे पर्यावरण की दशा भी खराब होगी और उसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ेगा। वहीं अगर 100 परमाणु बम फटे तो पृथ्वी का वातावरण पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। परमाणु हमले की वजह से वातावरण का जो नुकसान होगा, उससे दुनिया 45 फीसदी बारिश कम होगी।

रूस और यूक्रेन की ताकत-

यूक्रेनरूस
सैनिक
एक्टिव
रिजर्व
1,10,000
200,00
900,000
2,90,000
900,000
2,000,000
लड़ाकू विमान981,511
अटैक हेलीकॉप्टर34544
टैंक2,59612,240
बख्तरबंद गाड़ियां12,30330,122
तोपखाना2,0407,571

परमाणु हथियार में रूस: फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स कि रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास मौजूदा समय में 5,977 परमाणु हथियार हैं। यह संख्या किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है।

इनमें से 1,588 तैनात हैं और उपयोग के लिए तैयार हैं। इसकी मिसाइलों को जमीन से, पनडुब्बियों से और हवाई जहाजों से दागा जा सकता है।