74th Republic Day 2023 Parade Highlights: पूरा भारत आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की सेना के अलावा मिस्त्र की सेना के दस्ते ने भी हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘कर्तव्य पथ’ देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बना। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए है। ऐसा पहली बार है कि मिस्र के किसी नेता को भारत के गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया गया है। अल-सिसी चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इससे पहले, गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। Happy Republic Day to all fellow Indians!”

Live Updates

Republic Day 2023 Live Updates: देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। जानिए पल-पल की अपडेट्स

13:16 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: अमृत फॉर्मेशन में उड़ते हुए लड़ाकू विमान

गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना के छह जगुआर विमान अमृत फॉर्मेशन में

12:41 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: राष्ट्रगान के साथ हुआ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन

दिल्ली: कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन हुआ।

12:06 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: भारतीय वायुसेना के 45 विमान परेड शामिल

74वें गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

11:54 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: यूपी की झांकी में दिखाया गया अयोध्या

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया।

11:46 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया गया

74वें गणतंत्र दिवस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में 'नारी शक्ति' को दर्शाया गया है

11:25 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: लद्दाख की झांकी

लद्दाख की झांकी- 'पर्यटन और लद्दाख की समग्र संस्कृति' विषय पर आधारित लद्दाख की झांकी प्रकृति और बाकी दुनिया के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंधों के सार को प्रदर्शित करती है।

11:24 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: असम की झांकी में अहोम योद्धा लचित बोरफुकन

असम की झांकी में अहोम योद्धा लचित बोरफुकन को एक नाव पर और मां कामाख्या मंदिर के दृश्य को दिखाया गया है

11:04 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट

दिल्ली: 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, 'अमृतसर एयरफील्ड' का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं।

11:03 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: टैंक अर्जुन की टुकड़ी

दिल्ली: 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई। #republicday

11:01 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: LoC पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

10:47 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: मिस्त्र की सेना का दस्ता भी शामिल हुआ

कर्तव्य पथ पर परेड में मिस्त्र की सेना का दस्ता भी शामिल हुआ। इस दस्ते का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी कर रहे हैं।

10:39 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर देश का नेतृत्व कर रही है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ शुरू हुआ।

10:31 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: पीएम ने कर्तव्य पथ पर किया मिस्त्र के राष्ट्रपति का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर मिस्त्र के राष्ट्रपति का स्वागत किया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मिस्त्र की सेना की टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है।

10:28 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए दोनों देशों के राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कार्तव्य पथ पर रवाना हुए।

10:08 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल की डिजिटल विजिटर्स बुक में अपनी टिप्पणी दर्ज की

09:39 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया है। लाल चौक पर इस बार सौंदार्यीकरण कार्यक्रम की वजह से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है।

09:31 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: कर्तव्य पथ पर कैसा है माहौल?

कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। लोग परेड देखने के लिए उत्साहित हैं।

09:19 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: मोहन भागवत ने जयपुर में फहराया तिंरगा

RSS चीफ मोहन भागवत ने जयपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जामडोली के केशव विद्यापीठ में तिरंगा फहराया।

09:17 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: KCR ने राज्यपाल के कार्यक्रम से बनाई दूरी

तेलंगाना में सीएम KCR ने राजभवन में आयोजित किए गए कार्यक्रम से बनाई दूरी। हैदराबाद में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने फहराया तिरंगा।

08:51 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: भाजपा मुख्यालय पर तिरंगा फहाराया गया

राजधानी नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय, बीएल संतोष और अन्य नेता भी मौजूद थे।

08:40 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: आरएसएस मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा

नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर आरएसएस नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

08:36 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को शुभकामनाएं दी हैं। ऑस्ट्रेलियन पीएम ने कहा, “यह दिन आधुनिक भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का क्षण है। यह उन सभी भारतीय विरासतों के लिए भारत के प्रति अपने साझा प्रेम और इसके भविष्य में साझा विश्वास के इर्द-गिर्द एकजुट होने का अवसर है… मैं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।”

08:34 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: इजरायल ने दी भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

इजरायल ने भारतीय लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इजरायल दूतावास में तैनात अधिकारियों ने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

08:27 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। Happy Republic Day to all fellow Indians!

08:03 (IST) 26 Jan 2023
Republic Day 2023 Live Updates: कितने बजे शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह?

Republic Day Parade Time: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह आज सुबह करीब 10.30 बजे शुरू होगा। कर्तव्य पथ के जरिए आज पूरी दुनिया भारत की सैन्य ताकत के अलावा सांस्कृतिक विविधता, देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक उभरते हुए 'नए भारत' को देखेगी।

भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।