Republic Day: बिहार के बक्सर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के बीच एक दुखद घटना हो गई। सरकारी स्कूल में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में झंडा फहराने के लिए नाथपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पहुंचे थे तभी लोहे का एंगल जिसमें झंडा लगा था वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसमें करंट आते ही हादसा हो गया।
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न राज्यों और विभागों की झांकी के माध्यम से भारत की समृद्ध विरास का भी प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का भी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार ने राज्य ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार की उपलब्धि को भी राजपथ पर देश के सामने प्रदर्शित किया। परेड के दौरान एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित ‘बाज़’ फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू प्रदर्शित किया गया। सात एयरक्राफ्ट ने ‘एरोहेड’ फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरी।
सुबह राजपथ पर पहुंचने पर राष्ट्रपति का पीएम मोदी ने स्वागत किया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हुई। इस मौके पर भारतीय वायु सेना ने देश में अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ‘भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन’ विषय को प्रदर्शित करती झांकी निकाली। इसमें मिग-21, Gnat, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), अश्लेषा रडार और राफेल विमान के स्केल-डाउन मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।
इससे पहले राजपथ पर परेड की शुरुआत में हॉर्स कैवेलरी 61 की पहली टुकड़ी सबसे आगे रही। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है। इसके बाद परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई और एपीसी पुखराज की टुकड़ी ने भी भाग लिया। परेड के दौरान सलामी मंच के सामने से स्वदेश में विकसित तोप प्रणाली 75/24 पैक होवित्जर एमके-I को भी निकाला गया।
इस बार का रिपब्लिक-डे बेहद खास है, क्योंकि यह भारत की आजादी का 75वां साल है। Republic day 2022 इसलिए भी खास है, क्योंकि इस बार इंडियन एयरफोर्स (IAF) का ग्रैंड फ्लाई पास्ट शो हो रहा है, जिसमें 75 एयरक्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं। फ्रांस जैसे हमले की धमकी को देखते हुए 27,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
India 73rd Republic Day Parade 2022 Live Updates: कोरोना के चलते सरकार ने रिपब्लिक डे परेड कार्यक्रम में कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इस बार परेड में काफी कुछ नया भी हो रहा है। Republic Day Parade का पूरा Live Updates जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को राजपथ पर परेड में निकली वायु सेना की झांकी में देश की पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट शिवांगी सिंह ने भी भाग लिया। वह वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं। पिछले साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट थीं। वाराणसी से ताल्लुक रखने वाली शिवांगी सिंह 2017 में वायु सेना में शामिल हुई थीं और महिला लड़ाकू विमान पायलटों के वायु सेना के दूसरे बैच में शामिल हुईं। राफेल उड़ाने से पहले वह मिग-21 बाइसन विमान उड़ाती रही हैं।
बिहार के बक्सर जिले गणतंत्र दिवस समारोह के बीच एक दुखद घटना हो गई। सरकारी स्कूल में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में झंडा फहराने के लिए नाथपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पहुंचे थे तभी लोहे का एंगल जिसमें झंडा लगा था वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसमें करंट आते ही हादसा हो गया।
कोरोना महामारी का असर इस साल की गणतंत्र दिवस परेड पर देखने को मिला जहां महज 5,000 लोग उपस्थित हुए और टीकों की दोनों खुराक लेने के अलावा सभी ने दोहरे मॉस्क पहन रखे थे तथा समारोह स्थल पर ‘दो गज की दूरी’ के नियम का भी पालन किया। कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके वयस्कों और टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके 15 साल से अधिक उम्र के किशोरों को इस समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली थी। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। समारोह स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की चौकस निगाहबानी रही। कुर्सियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लगाया गया था। समारोह में भाग लेने वालों को सफेद रंग की एक टोपी भी दी गई थी जिस पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ लिखा हुआ था।
17 जगुआर विमानों से युक्त अमृत संरचना ने #republicday पर 75 का आंकड़ा बनाया। इसको देखने के लिए राजपथ पर बैठे लोग काफी देर तक ऊपर की ओर टकटकी लगाए रहे।
#WATCH Amrit formation comprising 17 Jaguar aircraft make a figure of 75 on #RepublicDay
— ANI (@ANI) January 26, 2022
(Source: Ministry of Defence) pic.twitter.com/caNQTnNHoK
देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर यहां राजपथ पर आयोजित परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने संभाली और मेजर जनरल आलोक काकर परेड के सेकेंड-इन-कमांड रहे। अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित विजय कुमार मिश्रा दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी हैं। वह भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 17वीं बटालियन में नियुक्ति के साथ सेना में शामिल किया गया था। उन्होंने वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से स्नातक किया है। मिश्रा ने महू स्थित आर्मी वार कॉलेज के ‘हायर कमांड कोर्स’ में भाग लिया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से भी प्रशिक्षण लिया।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम के प्रदर्शन का गणतंत्र दिवस परेड में उमड़ी भीड़ ने स्वागत किया। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया।
Seema Bhawani motorcycle team of the Border Security Force (BSF) wow crowds at the Republic Day parade pic.twitter.com/W2K77CvbJX
— ANI (@ANI) January 26, 2022
देश के 73वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राजपथ पर 10 विशाल ‘स्क्राल’ कैनवास पर स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की बहादुरी को चित्रकारी के जरिये प्रदर्शित किया गया है। हर स्क्रॉल की लंबाई 75 मीटर और ऊंचाई 15 फुट है। इसे रक्षा और संस्कृति मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘कला कुंभ’ के दौरान तैयार किया गया था। इन्हें देशभर के 600 से अधिक कलाकारों ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर में दो चरणों में तैयार किया। इनके जरिए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की वीरता को दर्शाया गया है। ये स्क्रॉल स्वदेशी और समकालीन दृश्य कला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 1971 और इसके पहले और बाद के युद्धों सहित सभी युद्धों के सभी भारतीय शहीदों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक में अंकित किए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने स्वागत किया। स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका पर अपना संदेश भी लिखा।
देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। परंपरा के अनुसार 21 तोपों की सलामी 871 फील्ड रेजिमेंट की ‘सेरेमोनियल बैटरी’ द्वारा दी गई, जिसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र सिंह मेहता ने संभाली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परम वीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान ‘वाइनग्लास फॉर्मेशन’ में उड़ रहे चार एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों ने फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की।
मिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां मरीना बीच फ्रंट पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एक झांकी का प्रदर्शन किया जिसे एक केन्द्रीय समिति ने राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ की परेड में शामिल करने से मना कर दिया था।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और उनका आह्वान किया कि वे राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में नायडू ने कहा, ‘‘भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई! हमारी आजादी हम में से हर एक को हमारे संवैधानिक गणतंत्र के प्रति अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का अधिकार देती है। इस व्यापक अधिकार के सम्यक निर्वहन के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं!’’
भारतीय वायु सेना की झांकी 'भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन' विषय को प्रदर्शित की। इसमें मिग-21, Gnat, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), अश्लेषा रडार और राफेल विमान के स्केल-डाउन मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।
#RepublicDayParade | Indian Air Force tableau displays the theme 'Indian Air Force Transforming for the future'. It showcases scaled-down models of MiG-21, Gnat, Light Combat Helicopter (LCH), Aslesha radar and Rafale aircraft. #RepublicDay pic.twitter.com/t1iaU7OsTX
— ANI (@ANI) January 26, 2022
'Beating the Retreat' सेरेमनी के लिए भी स्वदेशी तौर पर निर्मित 1000 ड्रोन भी इस बार परेड का हिस्सा बन रहा है। रिपब्लिक डे परेड प्रोग्राम में पहली बार 480 डांसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी को राष्ट्रीय स्तर पर वंदे मातरम डांस प्रतियोगिता के जरिए चुना गया है।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सलामी मंच के सामने स्वदेश में विकसित तोप प्रणाली 75/24 पैक होवित्जर एमके-I राजपथ पर निकला। राष्ट्रपति ने सलामी ली।
75/24 Pack Howitzer MK-I indigenously developed gun system in front of the saluting dais during Republic Day parade at Rajpath pic.twitter.com/ItwOYciFBi
— ANI (@ANI) January 26, 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को श्रीनगर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान “वीरता और अनुकरणीय साहस का प्रदर्शन” करने के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्होंने एयूजी 2020 में 3 आतंकवादियों को मार गिराया। उनकी पत्नी रीना रानी और बेटे माणिक ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया।
राजपथ पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी की और स्वागत किया। राष्ट्रपति ने वहां मौजूद विशिष्ट अतिथियों और तीनों सेना के अध्यक्षों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद ध्वजारोहण के साथ परेड शुरू हो गई।
Delhi: President Ram Nath Kovind arrives at the Rajpath; #RepublicDayParade to begin shortly.#RepublicDay pic.twitter.com/0Zc4czINwK
— ANI (@ANI) January 26, 2022
गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ के ऊपर से वाइनग्लास फॉर्मेशन में 155 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी।
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की। इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। कम्पनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज का डूडल भारतीय संविधान लागू होने के 72 साल पूरे होने पर भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है…इस दौरान राष्ट्र ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में कई परिवर्तन देखे।’’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास पर बुधवार को तिरंगा फहराया। ठाकरे ने एक संदेश के जरिए नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और इस बात का भरोसा जताया कि संगठित देश किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष के कारण आजादी मिली। तिरंगा फहराये जाने के लिए आयोजित समारोह में ठाकरे की पत्नी रश्मि, पुत्र एवं राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, राज्य के मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे मौजूद थे।
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर अटारी-वाघा सीमा पर भारतीय सेना और पाकिस्तान सेना ने एक दूसरे को मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्र के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों को नमन किया।
Delhi | Defence Minister Rajnath Singh unfurls the national flag at his residence on the occasion of Republic Day pic.twitter.com/zRn2t3NM8r
— ANI (@ANI) January 26, 2022
हर साल सितंबर के आसपास रक्षा मंत्रालय, जो गणतंत्र दिवस परेड और समारोहों के लिए जिम्मेदार है, सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के विभागों और कुछ संवैधानिक अधिकारियों को झांकी के माध्यम से परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। रक्षा मंत्रालय ने 16 सितंबर को 80 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने सचिवों और चुनाव आयोग और नीति आयोग को पत्र लिखकर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। पत्र में उल्लेख किया गया है कि गणतंत्र दिवस परेड में “भाग लेने के लिए झांकी प्रस्तावों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू है। आप अपने प्रस्ताव भेजें।” इसके बाद एक उच्चस्तरीय टीम झांकियों का चयन करती है।
व्हाइट हाउस ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी का आधार लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने की उनकी साझा जिम्मेदारी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ मिलकर उसका गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।’’
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस #republicdayindia के अवसर पर बधाई संदेश भेजे और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
Nepal President Bidya Devi Bhandari, PM Sher Bahadur Deuba, & Foreign Minister Dr. Narayan Khadka, extend felicitations on the occasion of the 73rd #RepublicDayIndia pic.twitter.com/ZKZVjh6oBc
— ANI (@ANI) January 26, 2022
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) मुख्यालय नागपुर में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। महानगर संघचालक राजेश लोया ने मुख्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराकर नमन किया।
Maharashtra: RSS' Nagpur Mahanagar sanghchalak Rajesh Loya unfurls the national flag at RSS Headquarters in Nagpur. pic.twitter.com/IBvRG8isCS
— ANI (@ANI) January 26, 2022
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गणतंत्र दिवस की शुरुआत.. अपने निवास पर परिवार एवं साथियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। उन्होंने ट्वीट कर कहा गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। .. जय हिंद।
गणतंत्र दिवस की शुरुआत.. अपने निवास पर परिवार एवं साथियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ..
— Manish Sisodia (@msisodia) January 26, 2022
जय हिंद
गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। pic.twitter.com/7ZbxsTlbkv
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। कहा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2022
Wishing you all a happy Republic Day. Jai Hind! #RepublicDay
गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूं। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) January 26, 2022
भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूँ।
आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
जय हिन्द! pic.twitter.com/jujYZVCn3C
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेना ने उत्साह बढ़ाने वाली और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने वाली धुन बजाई।
WATCH NOW –
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2022
Pre-Event on the occasion of Republic Day Parade 2022 on https://t.co/qG3GVsE936#RepublicDayWithDoordarshan #RepublicDay #RepublicDay2022 pic.twitter.com/UL7xweol9d
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के रूट पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। आज परेड खत्म होने तक विजय चौक पर किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं होगी।
Delhi: Security check being done by the Police personnel at Minto Road, on the occasion of #RepublicDay pic.twitter.com/aEHC0VjOtx
— ANI (@ANI) January 26, 2022
सरकार का कहना है कि अब रिपब्लिक-डे हर साल पूरे एक सप्ताह यानी 23 जनवरी से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है और 30 जनवरी को शहीदी दिवस। 1950 में 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू किया गया। 26 जनवरी की तारीख को चुनने के पीछे खास वजह यह थी कि 26 जनवरी 1930 को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था, इसलिए ठीक 20 साल 26 जनवरी के ही दिन संविधान को लागू किया गया।