Republic Day 2019 Parade, Flag Hosting Online: 70वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली स्थित राजपथ पर भव्य परेड निकाली गई। सबसे पहले इसमें विभिन्न राज्यों व मंत्रालयों की 22 झांकियां थीं, जिनमें गांधी (महात्मा गांधी) दर्शन से लेकर देश की संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। झाकियों के बाद मोटरसाइकलिों पर शानदार करतब कर के दिखाए गए। पहले बाइक सवार युवकों ने बुलेट पर एक पैर के जरिए खड़े होकर स्टंट किया।
आगे महज 9 बाइकों पर 33 लोगों ने मिलकर ह्यूमन पिरामिड बनाया। इस फॉर्मेशन का नेतृत्व सूबेदार मेजर रमेश कर रहे थे, जबकि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विमानों ने आसमान में गजब के स्टंट्स दिखाए।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी रंग-बिरंगे केसरिया साफे में दिखे। उन्होंने उसके साथ पारंपरिक कुर्ता पायजामा और जैकेट पहनी थी। परेड के लिए जाने से पहले उन्होंने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि साफा स्वतंत्र दिवस एवं गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहने जाने वाली पोशाकों का खास आकर्षण रहा है।
Highlights
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा देश के 70वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड के साक्षी बने। उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ राजपथ पर परेड का आनंद लिया। नेल्सन मंडेला के बाद भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले वह दूसरे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति हैं। पिछले साल 10 आसियान देशों के नेताओं ने गणतंत्र दिवस परेड देखी थी।
राजपथ पर परेड के दौरान कुल 22 झाकियां निकाली गईं। इनमें अंडमान और निकोबार की झांकी में सेल्युलर जेल, गोवा की झांकी में मंदिर-मस्जिद व गिरजाघर, सिक्किम की झांकी में खेत और पर्यावरण, महाराष्ट्र की झांकी में 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन की झलक देखने को मिली। वहीं, कुछ झांकियां शास्त्रीय नृत्य पर केंद्रित रहीं। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान 26 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2019 से भी नवाजा गया। विजेताओं में छह लड़कियां और 20 लड़के शामिल रहे।
जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में -30 डिग्री तापमान और लगभग 18 हजार फुट ऊंचाई पर भी गणतंत्र दिवस मना। इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने यहां पर तिरंगा लहराया और देश के शहीदों के बलिदान को याद किया।
राजपथ पर भव्य परेड जारी है, जिसमें विभिन्न राज्यों की मनमोहक झांकियों के बाद बाइक पर शानदार स्टंट्स कर के दिखाए गए। पहले बाइक सवार युवकों ने बुलेट पर एक पैर के जरिए खड़े होकर स्टंट किया, जबकि उसके बाद महज 9 बाइकों पर 33 लोगों ने मिलकर ह्यूमन पिरामिड बनाया। इस फॉर्मेशन का नेतृत्व सूबेदार मेजर रमेश कर रहे थे।
साल 1971 में देश ने पाकिस्तान को युद्ध मे धूल चटा दी थी, तब पाक के 90 सैनिक बंदी बनाए गए थे। हालांकि, देश के करीब तीन हजार जवानों ने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्हीं अनाम सैनिकों की याद में अमर जवान ज्योति का निर्माण कराया गया। इसमें अनाम सैनिक की बंदूक और हेलमेट प्रतीक के रूप में दर्शाई गई है, जिसमें राइफल के ऊपर हेलमेट रखा दिखता है।
70वें गणतंत्र दिवस पर शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी के नाम अशोक चक्र दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने परेड की शुरुआत से पहले वानी के परिजन (वानी की मां और बहन) से मिले और उन्हें वीरता पुरस्कार सौंपा। नजीर अहमद वानी कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। उस दौरान छह आतंकी भी मारे गए थे।
नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने यहां देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम के साथ इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।
आज (26 जनवरी, 2019) भारत 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान अंगीकार करने के साथ ही भारत एक आजाद मुल्क से गणतंत्र बन गया। इस अवसर पर हर साल दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कुछ ही देर पहले परेड शुरू हुई। यह परेड विजय चौक से सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। यह राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी।
गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लालकिले तक के आठ किलोमीटर के परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं। पुलिस के अनुसार आसमान को सुरक्षित रखने के लिए विमान विरोधी तोपों की तैनाती समेत व्यापक उपाय किये गये हैं।
26 जनवरी की सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी स्थित अपने-अपने आवास पर सुबह तिरंगा फहराया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वहां की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस से संबंधित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तिरंगा लहराया और शहीदों के बलिदान को सलाम किया।
आज 70वां गणतंत्र दिवस है। देश की राजधानी नई दिल्ली में राजपथ पर देश की ताकत दिखेगी। परेड निकाली जाएगी, जो कि 90 मिनट तक चलेगी। झंडा फहराने के बाद परेड की शुरुआत की जाएगी। विजय चौक से इंडिया गेट तक उस दौरान किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही परेड के चलने तक कर्मशियल गाड़ियों पर भी रोक रहेगी। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल होने पत्नी के साथ आए हैं।
70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘‘हम सब अपने गणतन्त्र की यात्रा में, तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि संवैधानिक आदर्शों के वाहक के रूप में आगे बढ़ते हुए, हम भारत के लोग, अपने गणतन्त्र के लक्ष्यों को प्राप्त करने में निश्चित रूप से सफल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि भारत के महान गणतंत्र ने एक लंबी यात्रा तय की है। लेकिन अभी हमें बहुत आगे जाना है। खासकर , जो भाई - बहन विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं , उन सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है।"
भारतीय रेल तीन साल के अंतराल के बाद इस साल गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी प्रस्तुत करेगा। इस झांकी में ‘मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने को दर्शाने के साथ साथ बुलेट ट्रेन एवं ट्रेन 18 को दर्शाया जाएगा। झांकी ‘मोहन से महात्मा’ में ‘मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने’ की 1893 की उस घटना को दर्शाया जाएगा जब युवा मोहनदास को दक्षिण अफ्रीका में पीटरमैरिट्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर ‘केवल यूरोप के लोगों के लिए आरक्षित’ डिब्बे से नीचे फेंक दिया गया था। इस घटना ने उन्हें ‘सत्याग्रह’ करने के लिए प्ररित करने का काम किया था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार पराक्रम वाहन रणनीतिक स्थानों की गश्ती रहे हैं ताकि सुरक्षा में कोई समझौता न हो। इन वाहनों में एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो होते हैं। पुलिस के अनुसार आसमान को सुरक्षित रखने के लिए विमान विरोधी तोपों की तैनाती समेत व्यापक उपाय किये गये हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली में सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ।
ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार, परेड पूरी होने तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक आरपार यातायात की अनुमति नहीं होगी।