मंगलवार सुबह मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा कि कास्टिंग काउच बॉलीवुड का अभिन्न अंग है। कास्टिंग काउच में रेप के बाद कम से कम उन्हें रोजगार तो मिलता है। सरोज खान के इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ। टॉलीवुड की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सरोज खान के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आप जैसे सीनियर लोगों से हम सही रास्ता दिखाने की उम्मीद करते हैं। अब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेणुका चौधरी का कहना है कि ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, हर जगह होता है। उन्होंने कहा कि ये ना सोचें कि संसद इससे अछूती है या काम करने की दूसरी जगहें इससे अछूती हैं। अब समय आ गया है कि देश को इस मुद्दे पर खड़ा होना चाहिए और बोलना चाहिए Me Too.
It is not just in the film industry. It happens everywhere & it is the bitter truth. Don't imagine that Parliament is immune or other work places are immune to it. It is time that India stood up & said 'Me Too': Renuka Chowdhary, Congress on Saroj Khan's remark on Casting couch. pic.twitter.com/bDekV48xEB
— ANI (@ANI) April 24, 2018
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर कहा था कि ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। इंडस्ट्री में लड़की को रेप करके छोड़ नहीं देते, रोजी-रोटी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए। वैसे भी ये सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर तुम्हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्ट्री में बेचने की क्या जरूरत है। हालांकि, बाद में सरोज खान ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है।
Yeh chala aa raha hai Baba azam ke zamaane se. Har ladki ke upar koi na koi haath saaf karne ki koshish karta hai. Govt ke log bhi karte hain. Tum film industry ke peeche kyun pade ho? Woh kam se kam roti toh deti hai. Rape karke chhod toh nahi deti: Saroj Khan on Casting Couch. pic.twitter.com/xvHxSbvhzg
— ANI (@ANI) April 24, 2018
Yeh ladki ke upar hai ki tum kya karna chahti ho. Tum uske haath mein nahi aana chahti ho toh nahi aaogi. Tumhare paas art hai toh tum kyun bechoge apne aap ko? Film industry ko kuch mat kehna, woh humaara mai-baap hai: Saroj Khan on Casting Couch. pic.twitter.com/kYpPAPWMtB
— ANI (@ANI) April 24, 2018
टॉलीवुड में कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली साउथ एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सरोज खान के बयान पर कहा है कि सरोज मैम को लेकर मेरे मन में जो सम्मान था, वो अब नहीं रहा। सरोज मैम को ये बयान नहीं देना चाहिए था। उनका ये बयान गलत रास्ते की तरफ इशारा कर रहा है, जो युवाओं के लिए ठीक नहीं है।
I lost respect for you Saroj ma'am. Being an elder you should give a good path to young actresses. It is giving a wrong indication that you have to be a slave to producers: Sri Reddy (actress who alleged that women are sexual exploited by producers) on Saroj Khan's remark. pic.twitter.com/I9TWmLahrX
— ANI (@ANI) April 24, 2018
बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का खुलासा कर श्री रेड्डी ने एक प्रोड्यूसर के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। इससे पहले उन्होंने सड़क पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। श्री रेड्डी ने एक प्रोड्यूसर के बेटे पर जबरन सेक्स का आरोप लगाया था और अब उन्होंने उसके नाम का खुलासा कर दिया है।

