Ramnath Goenka Awards: पत्रकारिता के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद हैं। राजधानी नई दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित आईटीसी मौर्य होटल के कमल महल सभागार में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। यह पुरस्कार खोजी पत्रकारिता, खेल, राजनीति और शासन, किताबें, फीचर लेखन और क्षेत्रीय भाषा सहित 13 कैटेगरी में प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट दोनों तरह के पत्रकारों के 37 उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
फीचर राइटिंग में इस बार वंदना मेनन, द प्रिंट और राज चेंगप्पा, इंडिया टुडे को सम्मानित किया गया है।
फॉरन कोरसपोडेंट कवरिंग इंडिया में इस बार जोआना स्लेटर और निहा मसिह, द वॉशिंगटन पोस्ट को सम्मानित किया गया है।
फोटो जर्नलिज्म में इस बार गुरिंदर ओसान, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया और अभिनव साहा, द इंडियन एक्सप्रेस को सम्मानित किया गया है।
स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में इस बार महेंदर सिंह मनराल और मिहीर वसवदा, द इंडियन एक्सप्रेस को सम्मानित किया गया है। उनके अलावा एंड्रीयू अमसन, द इंडियन एक्सप्रेस को भी अवॉर्ड मिला है।
रिपोर्टिंग ऑन गर्वमेंट एंड पॉलिटिक्स में इस बार रितिका चोपड़ा, द इंडियन एक्सप्रेस और प्रजव्वल बिष्ट, द न्यूज मिनट को अवॉर्ड दिया गया है।
इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कैटेगरी में देवेश कुमार अरुण गोंडेन, लोकसत्ता और जोया हुसैन और हीरा रिजवान, टीआरटी वर्ल्ड को सम्मानित किया गया है।
बिजनेस और इकोनॉमिक जर्नलिज्म कैटेगरी में आदित्य कालरा और स्टीव स्टेकलॉ, रॉयटर्स और त्वेश मिश्रा, द इकोनॉमिक टाइम्स को सम्मानित किया गया है।
इनवायरमेंट और साइंस-टेक्नोलॉजी रिपोर्टिंग कैटेगरी में जयश्री नंदी, हिंदुस्तान टाइम्स, आयुष तिवारी और बसंत कुमार, न्यूजलॉन्ड्री को सम्मानित किया गया है।
अनकवरिंग इनविजिबल इंडिया कैटेगरी में मोनिका झा, FiftyTwo.in, रूपसा चक्रवर्ती, द इंडियन एक्सप्रेस को सम्मानित किया गया है।
रीजनल लैंग्वेज में इस बार शबीथा एमके, मथ्रूभूमि डेली और आनंद मधुसूधन सोवडी, कन्नडा प्रभा डेली को सम्मानित किया गया है।
प्रिंट कैटेगरी में कीर्ति दुबे और आनंद चौधरी को रोमनाथ गोयनका अवॉर्ड दिया गया है।
चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गोयनका ने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता है कि ये दिन एक्सप्रेस ग्रुप के लिए बहुत खास है। रामनाथ गोयनका की शख्यिसत तो हमे प्रेरित करती ही रहती है, पत्रकारिता की दिशा भी तय करती है।
रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। द इंडियन एक्सप्रेस के फाउंडर रामनाथ गोयनका की एक डॉक्यूमेंट्री दिखा उनकी पत्रकारिता के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स का ये कार्यक्रम इतना खास इसलिए होने जा रहा है क्योंकि चीफ गेस्ट के रूप में इस बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आने वाले हैं। पिछली बार सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स का ऐलान थोड़ी देर में होने जा रहा है। कई कैटेगरी में ये सम्मान पत्रकारों को दिया जाएगा। उनकी मेहनत, उनकी सच्ची पत्रकारिता को सबसे बड़ा सम्मान देने का काम होगा।
