भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव गाबा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद्भार संभाला। मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि 1982 के झारखंड कैडर बैच के अधिकारी गाबा 27 जून को विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के तौर पर गृह मंत्रालय से जुड़े थे और केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद्भार संभाला। उन्होंने राजीव महर्षि का स्थान लिया है। इससे पहले गाबा शहरी विकास मंत्रालय में सचिव थे। बयान के मुताबिक, “गाबा केंद्रीय एवं राज्य सरकारों में और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। 1959 में पंजाब में जन्मे गाबा ने भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया है।” वह झारखंड के मुख्य सचिव के अलावा केंद्र में गृह, रक्षा, पर्यावरण, वन मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत रहे हैं। गाबा ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में चार वर्षो तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
राजीव गाबा ने संभाला केंद्रीय गृह सचिव का पद, ली राजीव महर्षि की जगह
गाबा ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में चार वर्षो तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
Written by आईएएनएस

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राष्ट्रीय समाचार (National News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 31-08-2017 at 13:06 IST