राजस्थान में पुलिस ने 13 लोगों के हाथ बांध कर अंडवियर और बनियान में बीच बाजार में परेड निकाली। मामला बहरोड़ पुलिस थाने का है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हरियाणा के एक गैंगस्टर के जेल से भाग जाने के बाद यह कदम उठाया। जिन 13 लोगों का हाथ बांध कर अंडवियर और बनियान में सार्वजनिक परेड कराई गई।
इन लोगों पर गैंगस्टर को भगाने में मदद करने का आरोप है। इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि उन लोगों को मौका-मुआयना के लिए ले जाया गया था। पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के साथ ही तथ्यों की पुष्टि करना चाहती थी। मालूम हो कि 6 सितंबर को बहरोड़ पुलिस स्टेशन से हरियाणा का गैंगस्टर विक्रम सिर्फ उर्फ पपला भाग निकला था। इसके बाद पुलिस ने गैंस्टर को भगाने में मदद करने के आरोप में 13 लोगों को हाथबांध कर मार्केट में परेड कराई।
इन लोगों के साथ करीब 150 पुलिस वाले में थे। इसके बारे में एसपी भिवाड़ी अमनदीप कपूर ने कहा कि हम लोग उन्हें सामान्य रूप से क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए ले कर गए थे। यह सामान्य जांच का हिस्सा है। इस संबंध में लोगों को कोई संदेश देने की हमारी कोई मंशा नहीं थी। पुलिस ने इन 13 आरोपियों को करीब 2 किलोमीटर तक नंगे पैर घुमाया।
इस घटना के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर राजस्थान पुलिस को काफी ट्रोल किया। यहां तक कि आम लोगों ने भी पुलिस का इस घटना के लिए मजाक उड़ाया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस को इन लोगों पर ध्यान देने की बजाय गैंगस्टर विक्रम को पकड़ने का प्रयास करना चाहिए।
अधिकारी ने कहा कि इस तरह की सार्वजनिक परेड से जनता का पुलिस में भरोसा कायम होगा। इससे पहले पुलिस की तरफ से गिरफ्तार करने के बाद इससे जुड़ी जानकारी लीक हो गई थी। इसके बाद गैंगस्टर के साथियों ने एके-47 और सेमी ऑटोमेटिक हथियारों से लैस होकर थाने पर धावा बोल दिया। वे लोग गैंगस्टर को छुड़ा कर लेकर भाग गए।