Maharashtra, karnataka, Kerala, Weather forecast Today Updates IMD: वडोदरा में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ के चलते रिहायशी इलाके में मगरमच्छ निकल आए हैं। हालांकि लोगों ने उसका रेस्क्यू कर सही जगह पहुंचा दिया है। सेना के जवानों ने बाढ़ प्रभावित वायनाड से एक नए जन्मे बच्चे को बचाया है। इस दौरान चारों तरफ पानी ही पानी था। देश के कई राज्यों में बाढ़ ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात बुरी तरह प्रभावित हैं। केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित कई राज्यों में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच गुजरात के नाडियाड में एक दो मंजिला इमारत ढह गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं केरल में बाढ़ से अबतक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।

 

पश्चिम महाराष्ट्र के पांच जिलों में भीषण बाढ़ के कारण दो लाख 85 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है जिसमें बुरी तरह प्रभावित कोल्हापुर और सांगली भी शामिल हैं। बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 29 हो गई। कोल्हापुर में 34 राहत दल और सांगली में 36 राहत दल काम कर रहे हैं। इनमें एनडीआरएफ, नौसेना, तटरक्षक बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम भी शामिल है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि बारिश जनित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है।

Live Blog

Highlights

    18:01 (IST)10 Aug 2019
    बाढ़ के बीच पेट्रोल लेने की होड़

    महाराष्ट्र: कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इचलकरंजी में एक पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लग गई।

    17:55 (IST)10 Aug 2019
    मप्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित

    मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के बीच शनिवार को वर्षा में कमी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश में मानसून के तीन दिन बाद फिर से अधिक सक्रिय होने की संभावना है।

    17:49 (IST)10 Aug 2019
    सेना का रेस्क्यू अभियान जारी, देखें तस्वीरें

    भारतीय सेना ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अपने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। 10 अगस्त को कुल 9 राहत टीमें, 12 इंजीनियर टीमें महाराष्ट्र के कोहलापुर और सांगली के बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को सहायता प्रदान कर रही हैं।

    17:43 (IST)10 Aug 2019
    वडोदरा जिला मजिस्ट्रेट का बयान- अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें

    वडोदरा की जिला मजिस्ट्रेट, शालिनी अग्रवाल ने कहा- अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन आज बारिश का पूर्वानुमान है। हम विश्वामित्री नदी के स्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। हम केवल लोगों को बताना चाहेंगे, अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें।

    17:40 (IST)10 Aug 2019
    नासिक में भारी बारिश से फसलों को नुकसान

    महाराष्ट्र में नासिक जिले के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से जिले के 11 तालुकाओं में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

    17:38 (IST)10 Aug 2019
    बारिश से प्रभावित अवलांची में वायुसेना ने 11 लोगों को बचाया

    तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बारिश से बुरी तरह प्रभावित अवलांची से वायुसेना ने शनिवार को दो नवजात शिशुओं समेत 11 लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें कोयंबटूर के अस्पताल में भर्ती कराया। 

    16:57 (IST)10 Aug 2019
    केंद्रीय मंत्री का रेस्क्यू

    दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने आज कर्नाटक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बी जनार्दन पुजारी को बाढ़ प्रभावित बंतवाल में उनके घर से बचाया गया।

    16:52 (IST)10 Aug 2019
    दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत

    गुजरात: मोरबी में उमिया सर्कल, कांडला बाईपास के पास एक दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

    16:51 (IST)10 Aug 2019
    दक्षिणी रेलवे केरल के लिये विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

    दक्षिणी रेलवे ने शनिवार को ऐलान किया कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे केरल में फंसे यात्रियों को निकालने के लिये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

    16:35 (IST)10 Aug 2019
    कोच्चि हवाई अड्डे पर रविवार से शुरू हो जाएगा विमान परिचालन

    केरल के कोच्चि में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रविवार दोपहर 12 बजे से बहाल हो जाएगा।

    15:36 (IST)10 Aug 2019
    वडोदरा में फिर बाढ़

    वडोदरा: विश्वामित्री नदी के पास के क्षेत्र में बाढ़ के कारण नदी में जल स्तर बढ़ गया और लोगों को भारी मुसीबत का समाना कर पड़ रहा है।

    15:13 (IST)10 Aug 2019
    ओडिशा में रविवार से हो सकती है बारिश : मौसम विभाग

    ओडिशा में कुछ समय तक बारिश रुकने के बाद रविवार से राज्य में फिर से वर्षा होने की संभावना है।

    15:12 (IST)10 Aug 2019
    महाराष्ट्र बाढ़ : कोल्हापुर और सांगली में घट रहा है बाढ़ का पानी, राहत अभियान जारी

    पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में शनिवार को बाढ़ से थोड़ी राहत मिलने के संकेत दिखे और जलमग्न इलाकों से पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

    14:05 (IST)10 Aug 2019
    कर्नाटक बाढ़ : 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

    कर्नाटक सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। राज्य में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

    13:36 (IST)10 Aug 2019
    गुजरात में इमारत ढही, चार की मौत

    गुजरात के नडियाद शहर में भारी बारिश के बीच ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में दबने से एक वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं।

    12:20 (IST)10 Aug 2019
    राहुल का वायनाड दौरा

    बाढ़ के बेच राहुल गांधी कल केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे।

    11:22 (IST)10 Aug 2019
    नवजात को सेना के जवानों ने बचाया

    सेना के जवानों ने बाढ़ प्रभावित वायनाड से एक नए जन्मे बच्चे को बचाया है। इस दौरान चारों तरफ पानी ही पानी था।

    11:16 (IST)10 Aug 2019
    दिल्ली में सुबह छाए बादल, दिन में हल्की बारिश की संभावना

    राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सामान्य तापमान है।

    10:12 (IST)10 Aug 2019
    रेस्क्यू के लिए जुटी नौसेना

    कोल्हापुर में सभी 14 नौसेना दल आज 6 बजे से कोल्हापुर के पास शिरोली गाँव (शिरोल ब्लॉक) में बचाव कार्यों के लिए निकल चुके हैं।



    09:56 (IST)10 Aug 2019
    लोगों को बाद से बचाया जा रहा है

    महाराष्ट्र: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का सांगली में बचाव अभियान जारी है।

    09:54 (IST)10 Aug 2019
    बाढ़ से अबतक 42 लोगों की मौत

    लगातार बारिश के बाद कोट्टायम में बाढ़। केरल में बाढ़ के कारण अब तक इस मानसून में 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

    09:52 (IST)10 Aug 2019
    बांध के दो द्वार खोले गए

    मध्य प्रदेश के भोपाल में भारी वर्षा के बाद भदभदा बांध के दो द्वार खोले गए हैं।