Maharashtra, karnataka, Kerala, Weather forecast Today Updates IMD: वडोदरा में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ के चलते रिहायशी इलाके में मगरमच्छ निकल आए हैं। हालांकि लोगों ने उसका रेस्क्यू कर सही जगह पहुंचा दिया है। सेना के जवानों ने बाढ़ प्रभावित वायनाड से एक नए जन्मे बच्चे को बचाया है। इस दौरान चारों तरफ पानी ही पानी था। देश के कई राज्यों में बाढ़ ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात बुरी तरह प्रभावित हैं। केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित कई राज्यों में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच गुजरात के नाडियाड में एक दो मंजिला इमारत ढह गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं केरल में बाढ़ से अबतक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
Army personnel have rescued a new born baby, from flood hit Wayanad. #KeralaFloods pic.twitter.com/VAlV31E9xq
— ANI (@ANI) August 10, 2019
पश्चिम महाराष्ट्र के पांच जिलों में भीषण बाढ़ के कारण दो लाख 85 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है जिसमें बुरी तरह प्रभावित कोल्हापुर और सांगली भी शामिल हैं। बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 29 हो गई। कोल्हापुर में 34 राहत दल और सांगली में 36 राहत दल काम कर रहे हैं। इनमें एनडीआरएफ, नौसेना, तटरक्षक बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम भी शामिल है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि बारिश जनित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र: कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इचलकरंजी में एक पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लग गई।
मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के बीच शनिवार को वर्षा में कमी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश में मानसून के तीन दिन बाद फिर से अधिक सक्रिय होने की संभावना है।
भारतीय सेना ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अपने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। 10 अगस्त को कुल 9 राहत टीमें, 12 इंजीनियर टीमें महाराष्ट्र के कोहलापुर और सांगली के बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को सहायता प्रदान कर रही हैं।
वडोदरा की जिला मजिस्ट्रेट, शालिनी अग्रवाल ने कहा- अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन आज बारिश का पूर्वानुमान है। हम विश्वामित्री नदी के स्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। हम केवल लोगों को बताना चाहेंगे, अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें।
महाराष्ट्र में नासिक जिले के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से जिले के 11 तालुकाओं में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बारिश से बुरी तरह प्रभावित अवलांची से वायुसेना ने शनिवार को दो नवजात शिशुओं समेत 11 लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें कोयंबटूर के अस्पताल में भर्ती कराया।
दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने आज कर्नाटक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बी जनार्दन पुजारी को बाढ़ प्रभावित बंतवाल में उनके घर से बचाया गया।
गुजरात: मोरबी में उमिया सर्कल, कांडला बाईपास के पास एक दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
दक्षिणी रेलवे ने शनिवार को ऐलान किया कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे केरल में फंसे यात्रियों को निकालने के लिये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
केरल के कोच्चि में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रविवार दोपहर 12 बजे से बहाल हो जाएगा।
वडोदरा: विश्वामित्री नदी के पास के क्षेत्र में बाढ़ के कारण नदी में जल स्तर बढ़ गया और लोगों को भारी मुसीबत का समाना कर पड़ रहा है।
ओडिशा में कुछ समय तक बारिश रुकने के बाद रविवार से राज्य में फिर से वर्षा होने की संभावना है।
पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में शनिवार को बाढ़ से थोड़ी राहत मिलने के संकेत दिखे और जलमग्न इलाकों से पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
कर्नाटक सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। राज्य में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
गुजरात के नडियाद शहर में भारी बारिश के बीच ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में दबने से एक वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं।
बाढ़ के बेच राहुल गांधी कल केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे।
सेना के जवानों ने बाढ़ प्रभावित वायनाड से एक नए जन्मे बच्चे को बचाया है। इस दौरान चारों तरफ पानी ही पानी था।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सामान्य तापमान है।
कोल्हापुर में सभी 14 नौसेना दल आज 6 बजे से कोल्हापुर के पास शिरोली गाँव (शिरोल ब्लॉक) में बचाव कार्यों के लिए निकल चुके हैं।
महाराष्ट्र: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का सांगली में बचाव अभियान जारी है।
लगातार बारिश के बाद कोट्टायम में बाढ़। केरल में बाढ़ के कारण अब तक इस मानसून में 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में भारी वर्षा के बाद भदभदा बांध के दो द्वार खोले गए हैं।