प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात जापान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और भारत-जापान के बीच सिविल न्यूक्लियर डील साइन कर ली गई है। जापान एकमात्र देश है जो न्यूक्लियर अटैक का शिकार हुआ है। जापान ने पहली बार किसी ऐसे देश के साथ न्यूक्लियर डील की है जिसने एनपीटी (न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफेरेशन ट्रीटी) पर साइन नहीं किए हैं। इससे न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) मेम्बरशिप के लिए भारत की दावेदारी को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम शिजों आबे से भी मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका दूसरा जापान दौरा है। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी वह दो बार जापान गए थे। जापान पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर वहां पहुंचने की जानकारी दी। पीएम मोदी के टोक्यो पहुंचने पर जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में दिवंगत नरेश भूमिबोल अदुल्यदेज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए थोड़ी देर रूकने के बाद मोदी टोक्यो पहुंचे थे।
जापान में बोले पीएम मोदी- “भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ओपन इकॉनमी बनाने का लक्ष्य”
शुक्रवार को पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर बात की। शिंजो आबे ने केंटेई स्थित पीएम ऑफिस में मोदी का स्वागत किया। दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर डील साइन कर ली गई है। इसके अलावा ट्रेड, सिक्युरिटी और टैक्नोलॉजी एक्सचेंज पर भी डील होनी है। दोनों देशों के बीच करीब 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। दोनों देशों में अहम असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है।
वीडियो में देखिए, जब पीएम मोदी ने जापान में बजाया था ड्रम
इसके अलावा पीएम मोदी नरेश आकिहितो के साथ भी बातचीत की और भारत एवं जापान के साझा संबंधों और एशिया के भविष्य के बारे में चर्चा की।
Live Updates
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का सदस्य बनाए जाने में भारत का सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री शिंजो आबे का धन्यवाद करना चाहता हूं: पीएम मोदी
दोनों देशों के बीच साझेदारी से ना सिर्फ समाज की भलाई और सुरक्षा होगी, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच शांति, स्थिरता और संतुलन भी बनेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर बात की।
जापान ने पहली बार किसी ऐसे देश से सिविल न्यूक्लियर डील की है, जिसने NTP पर साइन नहीं किए हैं।
पीएम मोदी ने जापान के साथ सिविल न्यूक्लियर डील साइन की।
इसके बाद पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मुलाकात होगी।
पीएम मोदी और अकिहितो ने भारत एवं जापान के साझा संबंधों और एशिया के भविष्य के बारे में चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के सम्राट अकिहितो से मुलाकात की।
मेड इन इंडिया और मेड बाई जापान ने कमाल का काम किया: PM मोदी
‘इंडिया-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम’ में कारोबारी नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने जीएसटी मुद्दे पर हुई प्रगति का जिक्र किया और भारत में कारोबार को आसान बनाने के लिए नीतियों एवं निवेश नियमों में किए गए अन्य सुधारों पर भी बात की।
मोदी ने जापानी निवेश आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत को वित्तीय संसाधनों की काफी जरूरत है और उनकी सरकार भारत को विश्व की “सबसे मुक्त” अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आगे बढ़ा रही है।
2015 में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारतीय अर्थव्यवस्था में ज्यादा तेजी से विकास हुआ: पीएम मोदी
https://twitter.com/ANI_news/status/796924689855574017 एशिया को आगे बढ़ाने के लिए भारत-जापान को मिलकर काम करना होगा: PM मोदी
India and Japan will have to continue to play an imp role in Asia’s emergence: PM Modi in Tokyo pic.twitter.com/hjXR8x30Va
— ANI (@ANI) November 11, 2016