प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा में एम्स की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर राष्ट्र के विकास के लिए सामाजिक ढांचा जरूरी होता है। हमें टॉप लेवल की स्कूलों और अस्पतालों की जरूरत है। हम सत्ता में रहते हुए जो भी फैसला लेते हैं, उन्हें उसी समय में उस पूरा करते हैं। एम्स से यहां के स्थानीय लोगों को मदद मिलेगी। यह सरकार केवल प्रोजेक्ट्स की आधारशिला ही नहीं रखती, बल्कि उन प्रोजेक्ट्स को पूरा भी करती है।’

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान यहां से कोई ज्यादा दूर नहीं है। जब हमारे बहादुर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया, सीमा पार हड़कंप मच गया था और अब भी उनका मामला ठिकाने नहीं लगा है। पाकिस्तान के लोगों से एक बार फिर बात करना चाहता हूं। उन्हें अपनी सरकार से बात करनी चाहिए। उन्हें फैसला करना चाहिए कि क्या वे भारत के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं। तो उन्हें हमसे भ्रष्टाचार, कालेधन और गरीबी के खिलाफ जंग लड़नी चाहिए। जब पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर हमला हुआ तो हर भारतीय दुखी था। पाकिस्तान के लोगों को अपनी सरकार से कहना चाहिए कि वह भ्रष्टाचार और जाली नोटों के खिलाफ जंग लड़े।

पीएम मोदी ने कहा, ‘जो पानी मेरे किसान भाईयों का है, वो पाकिस्तान से बहकर समुद्र में जाता है। वो पानी अपने किसानों के लिए लाने का प्रयास करूंगा। जो पानी हिंदुस्तान का है, वे पाकिस्तान नहीं जा सकता। सरकार हमारे किसानों को पूरा पानी दिलाने के लिए हरसंभव काम करेगी। मेरे लिए चुनाव मायने नहीं रखते। मैं मेरे किसानों के भले के लिए सोचता हूं। सिंधु पानी संधि जो है, जिसमें हिंदुस्तान के हक का पानी है जो पाकिस्तान में बह जाता है। अब वो बूंद-बूंद पानी रोक करके पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिंदुस्तान के किसानों के लिए पानी लाऊंगा। कालेधन और भ्रष्टाचार ने मध्यम वर्ग को लूटा है और गरीबों के हक को छीना है। मैं उन्हें वह वापस दिलाना चाहता हूं। मैं हरसंभव यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मध्यम वर्ग को शोषण रुकवा सकूं और गरीबों को उनका हक वापस दिला सकूं।’

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने कहा, ‘जब लोग इस समय मुश्किलों के दौर में जी रहे थे, ऐसे में भी वे मेरे साथ खड़े थे। उन लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। कठिनाईयों का रास्ता भी है, उस रास्ते के लिए आपकी मदद चाहिए। आप के पास जो मोबाइल फोन है। वे सिर्फ फोन नहीं है। मोबाइल फोन को आप अपने बैंक बना सकता है। आप अपना बटुआ बना सकते हैं। रुपए को छुए बिना मोबाइल से व्यापार हो सकता है। डिजिटल कैश की ओर बढ़ना है। मोबाइल फोन में बैंकों के ऐप होते हैं। व्यापारियों को शिक्षित करें।’

Live Updates
12:50 (IST) 25 Nov 2016
कठिनाईयों का रास्ता भी है, उस रास्ते के लिए आपकी मदद चाहिए। आप के पास जो मोबाइल फोन है। वे सिर्फ फोन नहीं है। मोबाइल फोन को आप अपने बैंक बना सकता है। आप अपना बटुआ बना सकते हैं। रुपए को छुए बिना मोबाइल से व्यापार हो सकता है। डिजिटल कैश की ओर बढ़ना है। मोबाइल फोन में बैंकों के ऐप होते हैं। व्यापारियों को शिक्षित करें। - पीएम मोदी
12:42 (IST) 25 Nov 2016
आप जानते हैं भ्रष्टाचार ने, कालेधन ने इस देश को लूटा है, उसका शोषण किया है। मुढे मध्यम वर्ग का शोषण बंद करवाना है। मुझे गरीबों का हक दिलवाना है।
12:41 (IST) 25 Nov 2016
हमारी सरकार किसानों को पानी देने के हर संभव कोशिश करेगी। - पीएम मोदी
12:39 (IST) 25 Nov 2016
भारत के हक का पानी पाकिस्तानी नहीं जाएगा, सिंधु नदी का पानी हिंदुस्तान का है। मुझे चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं। मुझे तो मेरे किसान के भले से मतलब है।- पीएम मोदी
12:39 (IST) 25 Nov 2016
हमने हमारी सेना की ताकत का परिचय करा दिया है- पीएम मोदी
12:38 (IST) 25 Nov 2016
भारत के हक का पानी पाकिस्तानी नहीं जाएगा, सिंधु नदी का पानी हिंदुस्तान का है। मुझे चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं। मुझे तो मेरे किसान के भले से मतलब है।- पीएम मोदी
12:33 (IST) 25 Nov 2016
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जो भी वादे किए थे वह अपने कार्यकाल में पूरे कर लिए।
12:32 (IST) 25 Nov 2016
पीएम मोदी बोले कि किसी भी देश के विकास के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित होना जरूरी है।
12:29 (IST) 25 Nov 2016
एम्स की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे हैं।