Maharashtra & Haryana Assembly Elections 2019 Poll of Polls in Hindi: महाराष्ट्र और हरियाणा में इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA की सरकार बन सकती है। ये आसार सोमवार (21 अक्टूबर, 2019) को इन दोनों सूबों में मतदान के चंद देर बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स में सामने नजर आए।
NDTV के Poll of Polls (विभिन्न एग्जिट पोल्स के एक संयुक्त पोल में – निचोड़) में 288 विस सीटों वाले महाराष्ट्र में एनडीए (बीजेपी + शिवसेना) को 211 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि Congress और NCP के गठबंधन को महज 64 सीटें मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र विस में किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए।
वहीं, हरियाणा में बीजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 66 पर जीत हासिल कर सकती है और कांग्रेस के खाते में महज 14 सीटें आने की बात कही जा रही है। बहुमत के लिए इस सूबे में किसी भी दल को कुल 46 सीटों की जरूरत होगी। हालांकि, जरूरी नहीं है कि ये एग्जिट पोल्स सही ही साबित हों, क्योंकि पूर्व में ये कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: देखें, किस दल को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है-

2014 के हरियाणा विस चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार उसे 14 सीटें मिलने की संभावना है। यानी INC को यहां एक सीट का नुकसान होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: देखें, कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिलने के आसार हैं-

वहीं, महाराष्ट्र के बीते चुनाव में UPA (कांग्रेस + NCP) को 83 सीटें हासिल हुई थीं। इसमें 42 सीटें कांग्रेस और 41 सीटें एनसीपी के खाते में गई थीं। पर इस बार के पोल ऑफ पोल्स की मानें तो यूपीए 64 सीट जीत सकती है। मतलब वह 19 सीटें गंवा सकती है।

