Pink Moon Time In India: इस हफ्ते के अंत में आसमान में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलने वाली है। रविवार की रात आसमान में लोगों को पिंक मून (Pink Moon) देखने को मिलेगा। हर साल लोग इस नजारे को देखने के इच्छुक रहते हैं, एक बार फिर वो समय आ गया है।

कब दिखेगा पिंक मून (Pink Moon 2025 Date):

बता दें ति अमेरिका में आज रात 8:22 पर दिखेगा। लेकिन भारत में 13 अप्रैल 2025, रविवार को सुबह 5 बजे दिखाई देगा।

Pink Moon क्या होता है?

अब जानकारी के लिए बता दें कि वसंत ऋतु की पहली पूर्णिमा को ही पिंक मून का नाम दिया गया है। अब कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि इसे पिंक मून कहा जाता है, ऐसे में चांद का रंग गुलाबी होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। असल में एक जंगली फूल होता है जिसका नाम है फ्लॉक्स है। यह फूल वसंत ऋतु के समय खिलता है, उत्तर अमेरिका में इस फूल के खिलने का मतलब ही होता है कि मौसम में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन्हीं बदलावों को पिंक मून की परिभाषा बताया गया है।

वैसे इस बार का जो पिंक मून होगा, लोग इसे माइक्रो मून भी कहकर संबोधित कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी काफी ज्यादा होगी, ऐसे में इस बार का चांद सामान्य से थोड़ा छोटा और कम, चमकीला दिखाई पड़ेगा।

क्या हम देख पाएंगे Pink Moon?

अब कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अगर उन्हें पिंक मून देखना है तो उन्हें किसी महंगी टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आसमान साफ होगा तो आप अपनी छत से भी पिंक मून के दर्शन कर सकते हैं, आप उस अद्भुत नजारे के साक्षी बन सकते हैं।