उन्नाव महिला के बलात्कार और हत्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा किया। जब भी कोई ऐसा हादसा होता है लोग सोशल मीडिया पर भी एक लड़ाई शुरू कर देते हैं। ऐसे में घटना से जुड़े मीम और पोस्ट वायरल होने लगते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें एक पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को दौड़ा रही है। महिला के पीछे मुस्कुराते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का एक पोस्टर लगा है। ये तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस के लखनऊ कॉन्फिडेंशियल कॉलम में छपी है।
ये तस्वीर यूथ कांग्रेस के हैंडल से ट्वीट की गई थी। इस तस्वीर में एक महिला के पीछे पुलिस भाग रही है। महिला डरी हुई है। वहीं पीछे तरफ उप सीएम का एक बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ है। उस पोस्टर में योगी ज़ोर से हसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कैप्शन दिया गया है: “यह तस्वीर बहुत कुछ बोलती है।” और “यह राज्य में महिलाओं की स्थिति को दर्शाता है।” इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
बता दें उन्नाव जिले में बलात्कार पीड़िता को जलाकर मार डालने के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्नाव के बिहार थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी तथा छह अन्य पुलिसर्किमयों को उन्नाव मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रविवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई गत गुरुवार को आग के हवाले की गई 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद देर रात की गई।

